SSC Delhi Police Answer Key 2026: कर्मचारी चयन आयोग की ओर से दिल्ली पुलिस कांस्टेबल (एग्जीक्यूटिव) परीक्षा की आंसर-की जारी कर दी गई है। जो भी उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अब आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in. पर जाकर आंसर-की डाउनलोड कर सकते हैं। आंसर-की डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को लॉगिन क्रेडेंशियल का उपयोग करना होगा। उम्मीदवार यहां बताए गए स्टेप्स को फॉलो कर भी आंसर-की डाउनलोड कर सकते हैं।
ऐसे डाउनलोड करें आंसर-की
STEP 1. सबसे पहले एसएससी की ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in. पर जाएं।
STEP 2. इसके बाद 'SSC Delhi Police Constable (Executive) Answer Key 2026' लिंक पर क्लिक करें।
STEP 3. अब लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें।
STEP 4. आपकी आंसर-की आपके स्क्रीन पर ओपन हो जाएगी।
STEP 5. अब आप इसे डाउनलोड कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें: Makar Sankranti Holiday: 14 या फिर 15 जनवरी कब है मकर संक्रांति की छुट्टी? जानें किस राज्य में कब बंद रहेंगे स्कूल
इस दिन तक दर्ज करा सकते हैं आपत्ति
आंसर-की डाउनलोड कर के उम्मीदवार अपने प्रश्न-उत्तरों का मिलान कर सकते हैं। वहीं अगर कोई उम्मीदवार किसी भी प्रकार के प्रश्न उत्तर से संतुष्ट नहीं है, तो वह उस पर आपत्ति भी दर्ज करा सकते हैं। आपत्ति दर्ज करने के लिए ऑब्जेक्शन विंडो 6 जनवरी शाम 6 बजे तक खुली रहेगी। बता दें, आपत्ति दर्ज कराने के लिए उम्मीदवारों को प्रत्येक प्रश्न के रूप में 50 रुपये ऑब्जेक्शन फीस जमा करनी होगा। ऑब्जेक्शन फीस के बिना आपत्ति स्वीकार नहीं की जाएगी।
इस दिन हुई थी परीक्षा
आपको बता दें कि एसएससी की ओर से पुलिस कॉन्स्टेबल एग्जीक्यूटिव परीक्षा का आयोजन देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों में 18 दिसंबर से लेकर 06 जनवरी के बीच किया गया था। परीक्षा सीबीटी मोड में आयोजित की गई थी।
अगला चरण
लिखित परीक्षा की आंसर-की जारी होने के बाद अब उम्मीदवारों को रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार है। जो उम्मीदवार इस परीक्षा में सफल होंगे, उन्हें अगले चरण फिजिकल टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा। इस परीक्षा के माध्यम से कुल 7565 उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी।