East Delhi News: दिल्ली पुलिस के पूर्वी जिले ने पुलिसकर्मियों के कल्याण की दिशा में एक नई पहल शुरू की है। डीसीपी राजीव कुमार के निर्देशन में जवानों और उनके परिवारों की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए विशेष हेल्पलाइन शुरू की गई है।
जारी किया गया हेल्पलाइन नंबर
इस पहल के तहत पुलिसकर्मी अब 8750870603 पर व्हाट्सएप के माध्यम से सर्विस बुक, पेंशन, मेडिकल और अन्य सेवा संबंधी समस्याओं के समाधान के लिए संपर्क कर सकेंगे। वहीं 9414537655 पर परामर्श हेल्पलाइन भी शुरू की गई है, जहां व्यक्तिगत, पारिवारिक और अन्य आवश्यक मामलों में सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।
चिंता से मुक्त होकर कर सकेंगे ड्यूटी
पुलिस अधिकारियों का मानना है कि इस व्यवस्था से जवान अपने परिवार और निजी समस्याओं की चिंता से मुक्त होकर पूरी निष्ठा के साथ ड्यूटी कर सकेंगे। यह पहल पुलिसकर्मियों के मनोबल को मजबूत करने के साथ-साथ उनके कल्याण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।