Himanshu Bhau Gang Arrested: दिल्ली पुलिस को एक अहम कार्रवाई में बड़ी सफलता मिली है। स्पेशल सेल की टीम ने महाराष्ट्र में ऑपरेशन चलाकर हिमांशु भाऊ गैंग से जुड़े दो शूटरों को पकड़ लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान लक्ष्य और नीरज के रूप में हुई है, जिन पर पहले से इनाम घोषित था।
गुप्त सूचना पर कार्रवाई
दिल्ली पुलिस को इन शूटरों की लोकेशन के बारे में इनपुट मिला था, जिसके बाद टीम ने महाराष्ट्र में दबिश देकर दोनों को गिरफ्तार किया। बताया जा रहा है कि दोनों लंबे समय से फरार थे और कई मामलों में वांटेड चल रहे थे।
कई वारदातों में शामिल
पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी राजधानी में फिरौती के लिए फायरिंग और अन्य आपराधिक घटनाओं में शामिल रहे हैं। ये गैंग के सरगना हिमांशु भाऊ के निर्देश पर काम करते थे और संगठित तरीके से अपराधों को अंजाम देते थे।
यह भी देखेंःHigh speed wreaks havoc: तेज रफ्तार का कहर, ओडिशा में पलटी पर्यटक बस—5 की मौत, कई दबे, 40 घायल
हरियाणा से भी जुड़ा कनेक्शन
जांच एजेंसियों के अनुसार, इन दोनों का संबंध हरियाणा में हुए एक बड़े हत्याकांड से भी जुड़ा हुआ है। इससे पहले भी इस गैंग के अन्य सदस्यों के खिलाफ कार्रवाई की जा चुकी है, जिससे इसके नेटवर्क पर दबाव बढ़ा है।
लगातार जारी है अभियान
पुलिस का कहना है कि गैंग के बाकी सदस्यों की तलाश जारी है और आगे भी इसी तरह की कार्रवाई जारी रहेगी। इस ऑपरेशन को संगठित अपराध के खिलाफ चल रही मुहिम में बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है।