देश की राजधानी दिल्ली में बढ़ रहे प्रदूषण ने लोगों की आम जिंदगी पर काफी हद तक असर डाला है. बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए रेखा गुप्ता सरकार द्वारा 50 फीसदी वर्क फ्रॉम होम सिस्टम लागू किया गया था. इसके तहत सरकारी और निजी सभी कार्यालयों में आधे वर्कफोर्स पर काम करने का आदेश भी जारी हुआ था. वहीं आज दिल्ली सरकार में मंत्री कपिल मिश्रा ने इस नियम पर दोबारा जोर देते हुए इसे सख्ती से लागू रखने के निर्देश दे दिए हैं.
मंत्री कपिल मिश्रा ने कहा कि दिल्ली के सभी सरकारी और निजी विभागों में 50 प्रतिशत वर्क फ्रॉम होम लागू है. इस नियम को शत प्रतिशत लागू किया जाए. इसके साथ ही मंत्री ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर WFH के नियम का उल्लंघन किया जाता है, तो उचित कार्रवाई भी की जा सकती है.
ये भी पढ़ें : 2025 की कमाई में Ambani सबसे आगे, Adani नहीं येअरबपति बने नंबर-2
इन विभागों के कर्मियों पर नहीं लगेगी रोक
रेखा गुप्ता सरकार में मंत्री कपिल मिश्रा ने अपने बयान में आगे कहा कि CAQM और पर्यावरण विभाग ने कुछ नियम जारी किए थे. जिसके चलते कल से 50 प्रतिशत ही अटेंडेंस होगी. दिल्ली के सभी प्रतिष्ठानों को 50 फीसदी वर्क फ्रोम होम कराना होगा. ये कल से जारी कर दिया जाएगा. केवल हेल्थ केयर, अस्पताल, फायर डिपार्टमेंट, जेल, सार्वजनिक परिवहन जैसी सुविधाओं पर किसी तरह की रोक नहीं लगाई जाएगी. बाकी हर जगह यह नियम सख्ती से लागू किया जाएगा.
रजिस्टर्ड मजदूरों को मिलेंगे 10 हजार रुपये
कपिल मिश्रा ने प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि "दिल्ली में ग्रैप-4 लागू है. श्रम विभाग द्वारा कुछ फैसले लिए गए हैं. ग्रैप 3 में 16 दिन कंस्ट्रक्शन बंद किया गया था. दिल्ली में रजिस्टर मजदूरों को दिल्ली सरकार सीधे खाते में 10000 रुपये देंगे. ग्रैप 4 खत्म होने के बाद भी उसी हिसाब से दिया जाएगा."
मंत्री कपिल मिश्रा ने केजरीवाल पर उठाए सवाल
दूसरी तरफ बढ़ते प्रदूषण को लेकर दिल्ली में आम आदमी पार्टी ने बीजेपी सरकार को घेरने का प्रयास किया. इसको लेकर मंत्री कपिल मिश्रा ने विपक्षी दल आप को घेरते हुए कहा कि "अरविंद केजरीवाल हर साल एक महीने की छुट्टी पर क्यों भाग जाते थे, बताएं? आज जब एक महिला मुख्यमंत्री लगातार काम कर रही हैं तो उनके साथ अपने छुटपइयां नेता से बदसलूकी करा रहे हैं. ये दिल्ली की जनता और पंजाब की जनता देख रही है और इसका जवाब जनता जरूर देगी."