मेरठ-दिल्ली ब्लास्ट में मारे गए मेरठ के मोहसिन के शव के दफनाने (अंतिम संस्कार ) को लेकर मचा घमासान मच गया। बाद में बहू की मांग के सामने मां को झुकना पड़ा। मृतक मोहसिन की पत्नी ने दफनाने को लेकर को दिल्ली पर अड़ी रही। मोहसिन के घरवाले और पड़ोसी भी दफनाने को लेकर मेरठ में ही कराने की कर रहे मांग, घर के बाहर लगी भीड़ , पुलिस मौके पर,दोनों पक्षों को समझाने में जुटी पुलिस, मृतक मोहसिन की पत्नी के खिलाफ पड़ोसियों के फूटा गुस्सा,दिल्ली के डिलाइट सिनेमा के पास पत्नी और बच्चों के साथ रहता था मृतक मोहसिन।
बम ब्लास्ट में 12 लोगों की मौत
दिल्ली ब्लास्ट में मारे गए मेरठ के मोहसिन के शव के लिए मृतक की पत्नी और मृतक के घरवालों के बीच घमासान है। भीषण बम ब्लास्ट से दिल्ली दहल उठी. लाल किले के नजदीक कार में हुए बम ब्लास्ट में 12 लोगों की मौत हो गई। वहीं 20 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. इस ब्लास्ट में मरने वालों में मेरठ का मोहसिन भी शामिल है. इस दुखद घटना से मोहसिन के परिवार वालों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है.
शादी के बाद दिल्ली में शिफ्ट हो गया था
मोहसिन दो साल पहले ही दिल्ली में अपने परिवार के साथ शिफ्ट हुआ था और यहीं ई रिक्शा चलाता था. मृतक मोहसिन के पिता रफिक ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि मोहसिन शादी के बाद दिल्ली में शिफ्ट हो गया था और वहीं काम कर रहा था. उन्होंने बताया कि उनके 6 बटे हैं और मृतक मोहसिन दूसरे नंबर का बेटा है. मृतक मोहसिन मेरठ के लोहिया नगर थाने के न्यू इस्लामनगर का रहने वाला था.
बहू ने दफनाने से किया इनकार
मां संजीदा ने अपने बेटे के जाने के गम में का, धमाके ने मेरा बेटा छीन लिया। लेकिन बहू ने वह अधिकार भी छीन लिया जो एक मां का बेटे पर होता है। कम से कम उसे अपने वतन, अपनी मिट्टी में सोने देती।” उन्होंने कहा कि मोहसिन की मौत के बाद उसका शव जब मेरठ पहुंचा, तो उन्होंने बहू से अनुरोध किया। उन्होंने कहा कि बेटे को यहीं दफनाया जाए। मगर सुल्ताना ने इनकार कर दिया।