DU ADMISSION 2025: दिल्ली विश्वविद्यालय ने अंडरग्रेजुएट में एडमिशन के लिए कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET) का कटऑफ जारी कर दिया है। दिल्ली विश्वविद्यालय ने पहली बार स्कोर वेबसाइट (https://admission.uod.ac.in/) पर जारी किया है। इस बार राउंड 1 में ही कट ऑफ स्कोर काफी हाई गए हैं। डीयू में एडमिशन के लिए सबसे ज्यादा कटऑफ पॉलिटिकल साइंस ऑनर्स में गया है। इसमें हिंदू कॉलेज के लिए कटऑफ 950 गया है।
कट ऑफ स्तर हाई
बता दें कि इस बार हिंदू कॉलेज, लेडी श्रीराम कॉलेज, श्रीराम कॉलेज ऑफ कॉमर्स, हंसराज कॉलेज और मिरांडा हाउस जैसे प्रतिष्ठित कॉलेजों में मेरिट का स्तर काफी ऊंचा देखा गया है। इस बार सबसे ज्यादा कटऑफ पॉलिटिकल साइंस के लिए हिंदू कॉलेज में देखने को मिला है, जो 950.58 स्कोर पर बंद हुआ है। इसके बाद साइकोलॉजी के लिए लेडी श्रीराम कॉलेज में 948.70 कट ऑफ गया है। वहीं बीकॉम ऑनर्स के लिए श्रीराम कॉलेज ऑफ कॉमर्स पहली पसंद है, जहां कटऑफ 917 गया है।
27 जुलाई तक जमा करना होगा फीस
इस साल की कटऑफ लिस्ट काफी हाई गई है, इसे देखते हुए इस बार विश्वविद्यालय के टॉप कोर्स और कॉलेजों में एडमिशन पाना एक चुनौतीपूर्ण हो गया है। बता दें कि CSAS ROUND 1 के तहत सीट एलॉटमेंट मिलने के बाद छात्रों को 24 जुलाई रात 11:59 बजे तक अपनी सीट स्वीकार करनी होगी और 27 जुलाई तक ऑनलाइन फीस जमा करनी होगी।