
DU Jobs 2025: दिल्ली विश्वविद्यालय की ओर से दक्षिण परिसर में प्रोजेक्ट साइंटिस्ट-III (नॉन-मेडिकल) और प्रोजेक्ट टेक्निकल-III के पदों पर भर्ती निकाली गई है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। इन पदों पर ऑफलाइन आवेदन किए जाएंगे। इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को अपनी फोटो और सीवी ईमेल के जरिए भेजनी होगी। शॉर्टलिस्टिंग उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा।
चार पदों पर की जाएगी नियुक्ति
आपको बता दें कि इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से कुल चार पदों पर नियुक्ति की जाएगी। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया ऑफलाइन माध्यम से किए जाएंगे और आवेदन करने की अंतिम तारीख 04 अक्टूबर 2025 तय की गई है। बता दें इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को अपनी फोटो और सीवी ईमेल पर भेजना होगा। इसके बाद अगर आप शॉर्टलिस्ट होते हैं, तो आपको इंटरव्य के लिए बुलाया जाएगा। इंटरव्यू में उम्मीदवार की शैक्षणिक योग्यता, रिसर्च, अनुभव और तकनीकी क्षमता को परखा जाएगा
शैक्षणिक योग्यता
वहीं, अगर शैक्षणिक योग्यता की बात करें, तो प्रोजेक्ट साइंटिस्ट-III (नॉन-मेडिकल) के पद पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास बायोकेमिस्ट्री, बायोटेक्नोलॉजी, माइक्रोबायोलॉजी या बायोमेडिकल साइंस में पीएचडी की डिग्री होना अनिवार्य है। इसके साथ ही उम्मीदवार के पास कम से कम तीन साल का रिसर्च अनुभव भी होना चाहिए। वहीं, प्रोजेक्ट साइंटिस्ट-I (नॉन-मेडिकल) पद पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास संबंधित विषय में स्नातकोत्तर डिग्री और पीएचडी होनी चाहिए। साथ ही बायोकेमिस्ट्री, बायोटेक्नोलॉजी और माइक्रोबायोलॉजी जैसे विषयों में विशेषज्ञता आवश्यक है।
तीन साल का अनुभव होना जरूरी
प्रोजेक्ट टेक्निकल-III (नॉन-मेडिकल) के पद पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास स्नातक डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा, बायोकेमिस्ट्री, बायोटेक्नोलॉजी और माइक्रोबायोलॉजी में तीन साल का अनुभव होना जरूरी है। बता दें कि इस भर्ती से संबंधित किसी भी तरह की जानकारी के लिए उम्मीदवार अधिकारिक वेबसाइट www.du.ac.in पर विजिट कर सकते हैं।