
DU Vacancy 2025: दिल्ली विश्वविद्यालय की ओर से एसोसिएट प्रोफेसर और प्रोफेसर की वैकेंसी का नोटिफिकेशन जारी हुआ है। जिसके जरिए दिल्ली विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों में लेक्चरर की नियुक्ति की जाएगी। इस भर्ती के लिए 7 अक्टूबर से आवेदन प्रक्रिया शुरू की जाएगी। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार डीयू की आधिकारिक वेबसाइट www.du.ac.in पर जाकर आवेदन कर सकेंगे। आवेदन करने की अंतिम तारीख 21 अक्टूबर तय की गई है।
ऐसे करें आवेदन
STEP 1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट www.du.ac.in पर जाएं।
STEP 2. इसके बाद संबंधित भर्ती में Apply Online सेक्शन में जाएं।
STEP 3. अब रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें।
STEP 4. फिर मांगी गई सभी जानकारी दर्ज कर जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें।
STEP 5. अंत मेंआवेदन शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म को फाइनल सब्मिट कर दें।
इन पदों पर होगा चयन
इस भर्ती अभियान के जरिए मैनेजमेंट स्टडीज डिपार्टमेंट में एसोसिएट प्रोफेसर के 23 और प्रोफेसर के 12 पद भरे जाएंगे। जिसमें फिजिक्स एंड एस्ट्रोफिजिक्स में एसोसिएट प्रोफेसर के 8 और प्रोफेसर के 7, सोशल वर्क में एसोसिएट प्रोफेसर के 4 और प्रोफेसर के 2 पद भरे जाएंगे। यानी कि एसोसिएट प्रोफेसर के कुल 35 और प्रोफेसर के कुल 21 पदों पर नियुक्ति की जाएगी।
आवेदन शुल्क
वहीं, आवेदन शुल्क की बात करें, तो इन पदों पर आवेदन करने के लिए अनारक्षित अभ्यर्थियों को 2000 रुपये का शुल्क देना होगा। तो वहीं ओबीसी/ईडब्ल्यूएस/महिला वर्ग के उम्मीदवारों को 1500 रुपये शुल्क जमा करना होगा और एससी/एसटी वर्ग के लोगों का 1000 रुपये शुल्क लगेगा। तो वहीं पीडब्ल्यूबीडी वर्ग के उम्मीदवारों को 500 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा।
शैक्षणिक योग्यता
शैक्षणिक योग्यता की बात करें, तो एसोसिएट प्रोफेसर बनने के लिए उम्मीदवार संबंधित क्षेत्र में पीएचडी की डिग्री पूरी की हो। साथ ही न्यूनतम 55 प्रतिशत अंकों के साथ मास्टर्स की डिग्री और टीचिंग/ रिसर्च को मिलाकर 8 साल का अनुभव होना चाहिए। वहीं, प्रोफेसर के लिए पीएचडी की डिग्री संबंधित विषय में 10 पब्लिकेशन के साथ हो और कम से कम 10 साल का टीचिंग अनुभव बतौर असिस्टेंट प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर, प्रोफेसर/रिसर्च अनुभव आदि का हो। यानी अगर आपने NET पास नहीं किया है, तब भी आप डीयू में आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती से संबंधित अधिक जानकारी के लिए आप डीयू के ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।