Indian Railways से जुड़ी बड़ी अपडेट सामने आई है। रोजाना नौकरी, पढ़ाई और कारोबार के लिए ट्रेन से सफर करने वाले लाखों यात्रियों की योजना पर असर पड़ सकता है। दिल्ली और यूपी रूट की कई अहम ट्रेनें अस्थायी रूप से रद्द कर दी गई हैं। ऐसे में सफर से पहले ट्रेन की स्थिति जांचना बेहद जरूरी हो गया है।
परिचालन कारणों से लिया गया फैसला
रेलवे ने परिचालन कारणों का हवाला देते हुए पटना, प्रयागराज, हावड़ा, अमृतसर, कामाख्या, कोलकाता, अजमेर और अंबाला रूट की 24 ट्रेनों को 28 फरवरी 2026 तक रद्द करने का फैसला किया है। इसका असर दिल्ली, पंजाब, उत्तर प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल और असम जाने वाले यात्रियों पर पड़ेगा। बिना जांच किए स्टेशन पहुंचना परेशानी बढ़ा सकता है।
फरवरी में रद्द रहने वाली प्रमुख ट्रेनें
फरवरी 2026 में 14111 मुजफ्फरपुर-प्रयागराज जंक्शन एक्सप्रेस 25 फरवरी तक रद्द रहेगी। 22198 वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी-कोलकाता एक्सप्रेस 27 फरवरी तक और 12327 हावड़ा-देहरादून उपासना एक्सप्रेस 27 फरवरी तक रद्द है। 12328 देहरादून-हावड़ा उपासना एक्सप्रेस 28 फरवरी तक नहीं चलेगी। 14003 मालदा टाउन-नई दिल्ली एक्सप्रेस 28 फरवरी तक और 14004 नई दिल्ली-मालदा टाउन एक्सप्रेस 26 फरवरी तक रद्द है।
ये भी पढ़ें : पीएम किसान योजना में चूक हुई तो अटक सकती है अगली किस्त
अन्य प्रभावित ट्रेनें
14523 बरौनी-अंबाला हरिहर एक्सप्रेस 26 फरवरी तक और 14524 अंबाला-बरौनी हरिहर एक्सप्रेस 24 फरवरी तक रद्द है। 14618 अमृतसर-पूर्णिया कोर्ट जनसेवा एक्सप्रेस 28 फरवरी तक नहीं चलेगी। 15903 डिब्रूगढ़-चंडीगढ़ एक्सप्रेस 27 फरवरी तक और 15904 चंडीगढ़-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस 01 मार्च तक रद्द है। 15620 कामाख्या-गया एक्सप्रेस 23 फरवरी तक और 15619 गया-कामाख्या एक्सप्रेस 24 फरवरी तक प्रभावित रहेगी।
आनंद विहार और अमृतसर रूट भी प्रभावित
15621 कामाख्या-आनंद विहार एक्सप्रेस 26 फरवरी तक और 15622 आनंद विहार-कामाख्या एक्सप्रेस 27 फरवरी तक रद्द है। 12873 हटिया-आनंद विहार एक्सप्रेस 26 फरवरी तक और 12874 आनंद विहार-हटिया एक्सप्रेस 27 फरवरी तक नहीं चलेगी। 18103 टाटा-अमृतसर एक्सप्रेस 25 फरवरी तक और 18104 अमृतसर-टाटा एक्सप्रेस 27 फरवरी तक रद्द है।
मार्च में भी असर जारी
मार्च 2026 में भी कुछ ट्रेनें प्रभावित रहेंगी। 22197 कोलकाता-वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी 01 मार्च तक रद्द है। 14617 पूर्णिया कोर्ट-अमृतसर जनसेवा एक्सप्रेस 02 मार्च तक और 22857 संतरागाछी-आनंद विहार एक्सप्रेस 02 मार्च तक नहीं चलेगी। 22858 आनंद विहार-संतरागाछी एक्सप्रेस 03 मार्च तक रद्द रहेगी। यात्रियों को सलाह है कि यात्रा से पहले आधिकारिक प्लेटफॉर्म पर स्थिति जरूर जांच लें।