राजस्थान के एक कांवड़िए की अपने गतव्य की ओर बढ़ने के दौरान रविवार को चौधरी चरण सिंह का कांवड़ पटरी मार्ग पर अचानक तबियत खराब होने के बाद मौत हो गयी। सूचना पर आला अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए, और पूरी घटना की जानकारी ली।
बताया गया है कि रविवार की सुबह चौधरी चरण कांवड़ पटरी पर लगे कैंप में मौजूद एक कांवड़िए का स्वास्थ्य अचानक खराब हो गया। उसे शिविर संचालकों ने आनन-फानन में एंबुलेंस की मदद से सीएचसी रोहटा में भर्ती कराया गया।
डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया
दोपहर बाद स्वास्थ्य में सुधार होने पर एंबुलेंस से शिविर में भेज दिया गया, लेकिन दोपहर बाद अचानक चक्कर आकर वह गिर गए। उन्हें फिर से एंबुलेंस से जिला अस्पताल लेकर गए। लेकिन वहां पर डाक्टरों ने उसको मृत घोषित कर दिया। बैग में मिले आधार कार्ड के आधार पर पुलिस उसके परिवार वालों से संपर्क कर पूरी घटना की जानकारी दी।
मृतक कांवड़िए के परिजनों को सूचना दी
सूचना मिलते ही आलाधिकारी भी जिला अस्पताल पहुंचे गए और पूरे मामले की जानकारी ली। रोहटा थाना प्रभारी पूजा पंवार ने बताया कांवड़ पटरी मार्ग पर कांवड़ कैंप में 70 वर्षीय अजीत निवासी सराय कलां जिला खैरथल मुंडावर राजस्थान के कांवड़िए की अचानक तबीयत खराब हो गई थी। जिन्हें तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया, जहां डाक्टरों ने उन्हें मृतक घोषित कर दिया। मृतक कांवड़िए के परिजनों को सूचना दे दी गई है।