Israel Iran War:इजराइल ने बीती रात ईरान पर फिर एयरस्ट्राइक की। इजराइली फाइटर जेट्स ने ईरान के परमाणु ठिकानों को दोबारा निशाना बनाया। इन हमलों में ईरान के 78 लोग मारे गए और 350 से ज्यादा घायल हुए। इस पर ईरान ने पलटवार करते हुए 150 बैलिस्टिक मिसाइलें इजराइल की ओर दागी। इनमें से 6 मिसाइलें राजधानी तेल अवीव में गिरीं, जिसमें 2 लोगों की मौत हो गई। वहीं, 90 से ज्यादा लोग घायल हो गए। वहीं इजरायल में लोग बंकर्स में छिप रहे हैं। आपको बता दों ईरानी मीडिया रिपोर्ट्स में इजराइली रक्षा मंत्रालय को भी निशाना बनाने का दावा किया गया है।
खामेनेई ने 4 अधिकारियों की नियुक्ति
खामेनेई ने इजराइल के खिलाफ जंग के लिए 4 अधिकारी मेजर जनरल मोहम्मद पाकपोर , मेजर जनरल अब्दुलरहीम मौसवी ,मेजर जनरल अली शादमानी और मेजर जनरल अमीर हातमी की नियुक्ति कर युद्ध में एक नया मोड़ दे दिया है। ट्रंप ने इस युद्ध से खुद को साइड कर लिया है। उन्होंने कहा कि अभी भी देरी नहीं हुई है। ईरान को डील कर लेना चाहिए।
इजराइल ने लेबनान सीमा पर रिजर्व फोर्स की तैनात
इजराइली डिफेंस फोर्स (IDF) ने रिजर्व फोर्स को लेबनान से लगी सीमा पर बैकअप फोर्स के रूप में बुलाया है। कई अन्य रिजर्व बटालियनों को लेबनान और सीरिया की बार्डर पर तैनात किया गया है। इजराइल ने अपने आलाअधिकारियों को आगाह करते हुए कहा ईरान कभी हमला कर सकता है। इसीलिए सभी चौकन्ने रहें और तुरन्त जबावी हमला करें ।
UN में चीनी राजदूत का बयान
संयुक्त राष्ट्र में चीन के राजदूत फू कांग ने इजराइल के ईरान पर हमले की निंदा की। उन्होंने कहा कि यह ईरान की संप्रभुता का उल्लंघन है। ईरान के न्यूक्लियर फैसिलिटी पर हमला हुआ, इसे लेकर हम चिंतित हैं। इजराइल ने एक बार फिर से हद पार की है।