DGMO Press Briefing: भारत-पाक युद्ध में बार-बार कयास लगाए जा रहे थे कि क्या चीन पाकिस्तान की इंटरनली मदद कर रहा है. आज डायरेक्टर जनरल ऑफ मिलिट्री ऑपरेशन यानी DGMO की प्रेस ब्रीमिंग के दौरान खुले तौर पर राजीव घई ने चीन का नाम लिया. जिससे चीन की कलई खुलकर सामने आ गई.. उन्होने साफ तौर कहा की चीन द्वारा दी गई मिशाइल का इस्तेमाल पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ किया है.. उन्होने ये भी बताया कि इंडियन आर्मी ने इन मिसाइलों को बरामद कर लिया है. डीजीएमओ ने कहा कि भारतीय नौसेना कई सेंसर और इनपुट का उपयोग करके निरंतर निगरानी कर रही है.
लगातार झूठ फैला रहा पाकिस्तान
डीजीएमओ ने बताया कि पाक लगातार झूठ फैला रहा है. पाक का सबसे बड़ा झूट यही है कि उधमपुर एयरबेस पर मौजूद एयर डिफेंस सिस्टम को पाक आर्मी ने ध्वस्त कर दिया है. इस संबंध में कई पुराने फर्जी वीडियो भी वायरल कराए गए, जिनकी पोल चंद मिनटों में खुल गई. इसपर एयर मार्शल एके भारती ने कहा मैं ‘स्पष्ट शब्दों में बताना चाहता हूं सभी मिलिट्री बेस ऑपरेशनल हैं और जरूरत पड़ने पर भविष्य में किसी भी मिशन को पूरा करने के लिए तैयार हैं.’
आतंकियों को पनाहागार देश अब ऑपरेशन सिंदूर से बौखलाया
डायरेक्टर जनरल ऑफ एयर ऑपरेशन अवधेश भारती ने कहा कि "कल हमले डीटेल जानकारी दी थी कैसे हमने हमलों को अंजाम दिया. हमारी लड़ाई आतंकवाद और आतंकवादियों के खिलाफ थी. लिहाजा 7 मई को उनके ठिकानों पर ही अटैक किया गया था. मगर पाकिस्तान की सेना ने आतंकियों का साथ देना ठीक समझा और पाक आर्मी ने आतंकियों के खिलाफ लड़ाई को अपनी लड़ाई बना लिया. DGMO लेफ्टिनेंट जनरल राजीव घई ने एक सवाल के जवाब में कहा कि जम्मू कश्मीर में लंबे समय से आतंकी हमले हो रहे थे. पहलगाम में आतंक के पाप का घड़ा भर गया था,,.