.jpg%3Falt%3Dmedia%26token%3D2d01ec27-c6cb-4fa8-b495-04e9c6f4948a&w=3840&q=75)
Bigg Boss : भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह जहां भी जाते हैं, सुर्खियां बन ही जाती हैं। इस बार चर्चा का कारण हैं यूट्यूब सेंसेशन और डांसिंग क्वीन धनश्री वर्मा, जिन्होंने अपने स्टाइलिश लुक से सबका दिल जीत लिया। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें धनश्री लाल सूट और माथे पर बिंदी लगाए नजर आ रही हैं। इस पारंपरिक अवतार में वो इतनी खूबसूरत लग रही हैं कि फैंस तो उन्हें देखकर दीवाने हो गए हैं.
कहा जा रहा है कि पवन सिंह ने एक म्यूज़िक वीडियो के लिए धनश्री को कास्ट करने की इच्छा जताई थी, और अब वो मुराद पूरी हो गई है। दोनों की जोड़ी जल्द ही एक धमाकेदार गाने में नजर आने वाली है, जिसकी झलक ने ही सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। धनश्री का देसी अंदाज़, लाल सूट-बिंदी के साथ, पवन सिंह के देसी स्वैग से मिलकर ऐसा कॉम्बिनेशन बना रहा है कि फैंस कमेंट्स में तारीफों की बौछार कर रहे हैं.
किसी ने लिखा, "गजब जोड़ी है ये!", तो किसी ने कहा, "धनश्री तो दिल ले गई यार!". एक फैन ने मजाकिया अंदाज़ में लिखा, "पवन भइया की मुराद पूरी हो गई, अब हमारी बारी है!"इस नए गाने को लेकर फैंस में जबरदस्त उत्साह है और हर कोई बेसब्री से इसका रिलीज़ होने का इंतज़ार कर रहा है। धनश्री और पवन सिंह की ये जोड़ी क्या वाकई कमाल करेगी, ये तो वक्त बताएगा, लेकिन इतना जरूर है कि लाल सूट-बिंदी वाली ये पहली झलक फैंस के दिलों पर छा चुकी है.