Nagarjuna:साउथ एक्टर धनुष और नागार्जुन फिल्म 'कुबेर' में एक साथ अभिनय करते हुए दिखाई दिए। धनुष शूटिंग के दौरान अभिनेता नागार्जुन की तारीफ करते हुए नही थक रहे हैं। उन्होनें नागार्जुन को तारीफ में लीजेंड तक कह दिया हैं।
साउथ सुपर स्टार धनुष जल्द ही शेखर कम्मुला की सोशल ड्रामा फिल्म 'कुबेर' में अभिनय करते हुए दिखाई देंगे। यह फिल्म 20 जून, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी ।कुबेर ने ट्रेलर लांच होते ही सबका ध्यान खींचा। फिल्म में नागार्जुन भी अहम किरदार निभाते हुए नजर आयेंगे।
नागार्जुन मेरे लिए आदर्श धनुष
जानकारी के मुताबिक बता दे , फिल्म 'कुबेर' में धनुष, टॉलीवुड स्टार नागार्जुन के साथ काम कर रहे हैं, जो एकअहम किरदार निभा रहे हैं। धनुष ने नागार्जुन के साथ काम करने की खुशी जताई और आभार व्यक्त किया और उन्हें एक इंटरव्यू में "लीजेंड" बताया धनुष ने कहा, "नागार्जुन सर की फिल्में आज भी प्रशंसकों को बहुत पसंद हैं। मैं हमेशा से उनकी फिल्मों, खासकर तमिल फिल्म का बड़ा प्रशंसक रहा हूं।"
नागार्जुन के साथ काम करना बेहद आसान-धनुष
धनुष ने कहा कि नागार्जुन के साथ काम करना बेहद आसान है । धनुष आगे कहते है कि मेरे लिए सर नागार्जुन के साथ काम करने में जे खुशी मिली उसे शब्दों में बयां नही कर सकता हूं वह मेरे लिए आदर्श हैं । उन्होंने कहा, "मैंने उनकी एक्टिंग और आचार-विचार से बहुत कुछ सीखा है। वह बहुत प्रेरणादायक हैं। शूटिंग के दौरान उनकी हर बात और सलाह मुझे मेरी कामयाबी की ओर अग्रसर करती रहेगी। मैं उनके दिखाए रास्ते पर चलने की कोशिश करूंगा।"
फिल्म कास्टिंग
फिल्म 'Kuberaa, में धनुष ,नागार्जुन और रश्मिका मंदाना लीड रोल में नजर आयेंगे। और वहीं बॉलीवुड अभिनेता जिम सर्भ ने भी अहम भूमिका निभाई है