बॉलीवुड से आई एक दुखद खबर ने पूरे देश को सदमे में डाल दिया। हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता, शोले के मशहूर वीरू और करोड़ों दिलों की धड़कन धर्मेंद्र देओल अब हमारे बीच नहीं रहे। 89 वर्ष की उम्र में उन्होंने अंतिम सांस ली और उनके जाने के साथ हिंदी सिनेमा का एक स्वर्णिम अध्याय हमेशा के लिए बंद हो गया। विले पार्ले स्थित श्मशान घाट पर जब उनकी अंतिम यात्रा निकली तो माहौल ग़मगीन था। सनी देओल, बॉबी देओल, हेमा मालिनी और परिवार की बेटियों की आंखों से आंसू रुक नहीं रहे थे। वहीं भीड़ में मौजूद हजारों फैन्स चुपचाप रोते हुए उनके आखिरी दर्शन कर रहे थे। सबसे भावुक पल तब आया जब अमिताभ बच्चन पहुंचे—चेहरे पर गहरा दुख, आंखों में नमीयत और दोस्त के जाने का गहरा झटका साफ नजर आया।
कैसे बने धर्मेंद्र ‘ही-मैन ऑफ बॉलीवुड’?
धर्मेंद्र को ‘ही-मैन’ का ताज किसी प्रचार या मीडिया कैम्पेन से नहीं मिला, बल्कि उनके स्वाभाविक व्यक्तित्व और दमदार स्क्रीन प्रेजेंस ने उन्हें ये सम्मान दिलाया। 1966 की फिल्म ‘फूल और पत्थर’ में एक दृश्य में जब धर्मेंद्र स्क्रीन पर पहली बार शर्टलेस नजर आए, तो दर्शकों और उद्योग दोनों में सनसनी मच गई। उस दौर में न जिम कल्चर था, न फिटनेस का क्रेज—लेकिन धर्मेंद्र की पर्सनैलिटी ने उन्हें भारत का पहला असली एक्शन आइकन बना दिया।
ये भी पढ़ें : Dharmendra Family: 2 पत्नियां, 6 बच्चे औक 13 नाती-पोते, जानिए कितनी बड़ी है धर्मेंद्र की पूरी फैमिली
75 सुपरहिट फिल्में: अमिताभ, SRK और सलमान से आगे
1960 में आई फिल्म ‘दिल भी तेरा हम भी तेरे’ से शुरुआत करने वाले धर्मेंद्र जल्द ही स्टार नहीं, बल्कि एक मेगा स्टार बन गए। ‘हकीकत’, ‘अनुपमा’, ‘मेरा गांव मेरा देश’, ‘सीता और गीता’, ‘धरम वीर’, ‘यादों की बारात’ और ‘शोले’ जैसी फिल्मों ने उन्हें सुपरस्टारडम की ऊंचाइयों पर पहुंचा दिया। बतौर लीड हीरो उन्होंने कुल 75 सुपरहिट फिल्में दीं, जो अमिताभ बच्चन (57), शाहरुख खान (35), सलमान खान (38) और राजेश खन्ना (42) से भी कहीं ज्यादा है—यह आंकड़ा साबित करता है कि धर्मेंद्र केवल स्टार नहीं, बल्कि एक अविस्मरणीय दिग्गज थे।
एक सरल इंसान और अद्भुत कलाकार
धर्मेंद्र सिर्फ पर्दे के हीरो नहीं थे, बल्कि असल जिंदगी में भी उतने ही सरल और जमीन से जुड़े हुए इंसान थे। उन्होंने कहा था—“अगर फिल्में नहीं मिलीं तो टैक्सी चलाकर परिवार पालूंगा।” उनकी आखिरी फिल्म ‘इक्कीस’ रिलीज होने को है, लेकिन वो पहले ही अमर हो चुके हैं।