Dharmendra Pradhan: नीट एग्जाम से जुड़े सभी आरोपों को लेकर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि इस बार NEET परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई है। इस परीक्षा में शामिल सभी छात्रों और अभिभावकों को धन्यवाद दिया है। साथ ही उन्होंने सुरक्षा में तैनात सभी अधिकारियों और कर्मचारियों का आभार व्यक्त किया है। धर्मेंद्र प्रधना ने कहा कि सीबीएसई का परिणाम जारी हो चुका है और अब छात्रों को नीट रिजल्ट का इंतजार है। उन्होंने कहा है कि जल्द ही नीट रिजल्ट भी घोषित किया जाएगा। उन्होंने छात्रों और उनके अभिभावकों से शांति बनाए रखने की अपील भी की है।
एग्जाम सिस्टम को किया जाएगा और भी मजबूत
शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा है कि देश के एग्जाम सिस्टम में जल्द ही बड़े बदलाव किए जाएंगे। उन्होंने कहा है कि परीक्षा व्यवस्था को और भी मजबूत किया जाएगा साथ ही इसे और भरोसेमंद बनाने के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि भविष्य में आने वाली हर चुनौती को ध्यान में रखकर हर फैसला लिया जाएगा। इसके लिए अलग-अलग स्तर पर छात्रों और शिक्षकों से फीडबैक लिया जा रहा है।
साइबर सुरक्षा से निपटने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे
शिक्षा मंत्री ने कहा कि, एग्जाम प्रोसेस को स्वतंत्र और पारदर्शी बनाने के लिए लगातार प्रयास किया जा रहा है। इसे लिए ऑटोनॉमस एग्जाम सिस्टम बनाने पर सरकार का प्रयास है। साथ ही शिक्षा व्यवस्था में साइबर सुरक्षा से निपटने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।
शिक्षा मंत्री ने राहुल गांधी के आरोपों का दिया जबाव
धर्मेंद्र प्रधान ने राहुल गांधी के आरोपों पर जबाव देते हुए कहा कि राहुल गांधी लगातार नकारात्मक पॉलिटिक्स कर रहे हैं। शिक्षा मंत्री ने कहा कि राहुल गांधी नीट को लेकर छात्रों को लगातार गलत जानकारी दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि राहुल को अपने इस काम के लिए देश से माफी मांगनी चाहिए।
यह भी पढ़ें: CUET Result 2026: NTA नहीं जारी करता कोई कट-ऑफ; 49 सेंट्रल यूनिवर्सिटीज में एडमिशन के लिए करना होगा यह काम
बच्चों की परीक्षा छूटने पर कांग्रेस को बताया जिम्मेदार
शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कर्नाटक की घटना का जिक्र करते हुए कहा कि कांग्रेस के कारण कई बच्चों की नीट परीक्षा छूट गई। कांग्रेस की रैली के कारण बच्चे अपने सेंटर पर देरी से पहुंचे और उनकी परीक्षा छूट गई। उन्होंने नागपुर के छात्र जिसको सेंटर अबू धाबी मिला था इस पर भी जबाव दिया। उन्होंने कहा कि वह सेंटर छात्र ने अपनी मर्जी से चुना था। प्रधान ने कहा कि राहुल गांधी ने इस मुद्दे पर गलत बयानबाजी की और छात्रों को बरगलाने का प्रयास किया।
गलत बयानबाजी न करें राहुल : धर्मेंद्र प्रधान
प्रधान ने आगे कहा कि किसी भी राजनेता को छात्रों को लेकर गलत बयानबाजी नहीं करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी चाहें कितनी भी आलोचना करें लेकिन छात्रों के भविष्य को राजनीति का हिस्सा न बनाएं।