वो कहते हैं न किस्मत जब पलटती है, तो अच्छे-अच्छों की सोच हिल जाती है. बिल्कुल ऐसा ही हुआ जब RCB के कप्तान और कोहली के ‘जिगरी’ ध्रुव जुरेल ने मैदान में ऐसी दहाड़ लगाई कि ऋषभ पंत की परेशानियाँ बढ़ गईं. पंत भले ही टीम इंडिया के स्टार हों, लेकिन चोट के बाद उनकी वापसी की राह अब और कठिन हो गई है, क्योंकि जुरेल ने अपनी बल्लेबाजी से ऐसा तूफान खड़ा किया कि पूरा क्रिकेट जगत दंग रह गया. जिस खिलाड़ी को कभी सिर्फ भविष्य माना जाता था, वो अब टीम इंडिया की आज की ताकत बनता दिख रहा है और ये बात पंत के लिए सीधी चुनौती बनकर सामने आ चुकी है
259 रन, 27 चौके, 5 छक्के जुरैल ने मारे
बेंगलुरु के बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में जो हुआ, वो किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं था. इंडिया A की ओर से खेलते हुए जुरेल ने दो पारियों में मिलाकर 259 रन ठोक डाले. पहली पारी में टीम 126/7 पर गिर चुकी थी, लेकिन जुरेल ने 175 गेंदों में नाबाद 132 रन ठोककर मैच पलट दिया. 12 चौके और 4 छक्कों की बरसात ने साउथ अफ्रीका A की गेंदबाजी की कमर तोड़ दी. मगर कहानी यहीं खत्म नहीं हुई. दूसरी पारी में 104/4 पर जब टीम मुश्किल में थी, जुरेल ने फिर 159 गेंदों में 127 रन कूटकर दिखा दिया कि वो सिर्फ टैलेंट नहीं, पक्के मैच विनर हैं.
पंत–जुरेल की रेस शुरू, चयनकर्ता कंफ्यूज
इन दो पारियों ने सिर्फ मैच नहीं जीता, बल्कि चयनकर्ताओं को सोचने पर मजबूर कर दिया है. जुरेल ने 27 चौकों और 5 छक्कों के साथ जिस तरह संकट में टीम को बाहर निकाला, उससे साफ है कि अब विकेटकीपर की रेस सिर्फ ऋषभ पंत की नहीं रही. पंत के पास अनुभव है, नाम है, दम है लेकिन जुरेल ने प्रदर्शन से बता दिया कि वो भी उतने ही खतरनाक, उतने ही भरोसेमंद हैं.
क्या मिलेगा इनाम? BCCI भी प्रभावित
अब बड़ा सवाल क्या जुरेल को इनाम मिलेगा. सूत्र कह रहे हैं कि BCCI उन्हें टेस्ट टीम में प्राथमिक बैकअप या शायद शुरुआती XI तक में जगह दे सकती है. पंत की वापसी कठिन होती जा रही है क्योंकि जुरेल सिर्फ रन नहीं बना रहे वो टीम को बचा रहे हैं, मैच का रुख बदल रहे हैं. विराट कोहली खुद इस खिलाड़ी की तारीफ कर चुके हैं, और RCB कैंप तो उन्हें भविष्य का सुपरस्टार मानता ही है.