Day 1 Collection: 'धुरंधर 2- द रिवेंज' दुनियाभर में 19 मार्च को सिनेमा घरों में रिलीज़ हो गई है। दर्शकों के बीच फिल्म को लेकर बेहद एक्साइटमेंट है जिसके कारण फिल्म ने इतिहासिक कलेक्शन दर्ज किया है। फिल्ममेकर राम गोपाल वर्मा द्वारा X पर फिल्म के फर्स्ट रिव्यू देने के बाद फैंस में क्रेज़ बढ़ गया जिसके चलते फिल्म ने सुबह ही सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए।
सारे रिकॉर्ड ब्रेक
आंकड़ों के मुताबिक दर्शकों में फिल्म को लेकर उम्मीदें और एक्साइटमेंट ने फिल्म की रिलीज के पहले दिन ही सुबह 11 बजे तक 11.53 करोड़ कमाने को रिकॉर्ड बनाया। भारत में फिल्म ने पेड प्रीव्यू और डे 1 के अभी तक के कलेक्शन को मिलाकर 54.53 करोड़ कमाए हैं। हालांकि डे 1 में फिल्म की कुल कमाई के फाइनल आंकड़े रात 10:30 बजे के बाद ही पता चल पाएंगे।
बाक्स ऑफिस पर इतिहासिक कलेक्शन
फिल्म ने अपने ओपनिंग डे के दिन सुबह ही 11 करोड़ का कलेक्शन दर्ज किया है। दिसंबर 2025 में लोगों के बीच अपना जलवा बनाने वाली स्पाई एक्शन थ्रिलर फिल्म धुरंधर ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया था। इसके बाद 'धुरंधर 2- द रिवेंज' के अनाउन्समेंट के बाद दर्शकों में आज के दिन का बेसबरी से इंतजार था। यह इस साल की मच अवेटेड फिल्म के तौर पर देखी जाती है। दर्शकों में फिल्म का क्रेज इस कदर है कि 18 मार्च को हुए पेड प्रीव्यू शो में भी इसने रिकॉर्ड तोड़ कमाई की।
200 करोड़ की वर्ल्डवाइड ओपनिंग
देश-दुनिया में अपने प्रीव्यू शोज से तहलका मचाने वाली धुरंधर 2 ने हर तरफ दर्शकों में अपना जलवा बिखेर दिया है। फिल्म को जबरदस्त रिस्पॉन्स देखने को मिल रहा है जिसे देखकर यह कह सकते हैं कि फिल्म अपने वर्ल्डवाइड ओपनिंग डे पर रिकॉर्ड ब्रेक कलेक्शन दर्ज करेगी। लोगों के बीच धुरंधर 2 के लिए क्रेज़ से यह अनुमान लगाया जा सकता है कि फिल्म 200 करोड का आंकड़ा पार कर जाएगी। अगर ऐसा हुआ तो धुरंधर 2 बॉलीवुड में ऐसा रिकॉर्ड बनाने वाली पहली बॉलीवुड फिल्म बन जाएगी। भारत में फिल्म को लेकर लोगों में अलग ही एक्साइटमेंट है और हर एक कोने में फिल्म चर्चा का विषय बनी हुई है। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि भारत में भी यह फिल्म 100 करोड़ से ज्यादा की ओपनिंग कर सकती है।
यह भी पढ़ेंः ईरान युद्ध का असर: भारत में दवाइयों के दाम बढ़े, फार्मा संगठनों ने सरकार को सौंपी आपात रिपोर्ट
पेड प्रीव्यू में फिल्म का जलवा
18 मार्च को ‘धुरंधर 2- द रिवेंज’ के पेड प्रीव्यू शोज़ थे जिसमें फिल्म की शानदार प्री सेल हुई और बुधवार शाम को ही प्रीमियर शोज़ ने बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई की। पहले पार्ट की कुल 28 करोड़ की नेट ओपनिंग को मात देते हुए अपने पेड प्रीव्यू से ही फिल्म ने लोगों में बीच अपनी जगह बना ली है। सैकनिल्क के आंकड़ों के मुताबिक देखा जाए तो 12,292 पेड प्रीव्यू शोज़ के ज़रिए आदित्य धर की इस फिल्म ने देश भर में कुल 52.71 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन और पेड प्रीमियर शोज से 44.00 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन दर्ज किया है।