Dhurandhar 2 : रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर 2: द रिवेंज’ बॉक्स ऑफिस पर लगातार नए रिकॉर्ड बना रही है. भारत के साथ-साथ विदेशों में भी फिल्म का शानदार प्रदर्शन जारी है। अब फिल्म ने ओवरसीज मार्केट में शाहरुख खान की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘पठान’ को पीछे छोड़ते हुए एक बड़ा मुकाम हासिल कर लिया है। ट्रेड रिपोर्ट्स के मुताबिक, ‘धुरंधर 2’ अब विदेशों में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली चौथी हिंदी फिल्म बन गई है.
विदेशों में शानदार प्रदर्शन
फिल्म ने अमेरिका, कनाडा, ब्रिटेन और ऑस्ट्रेलिया जैसे देशों में जबरदस्त कमाई की है. खास बात यह रही कि फिल्म को गल्फ देशों में सीमित रिलीज मिलने के बावजूद इसकी कमाई पर ज्यादा असर नहीं पड़ा। रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म ने ओवरसीज मार्केट में करीब 426 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है। इसी के साथ इसने ‘पठान’ के विदेशों के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया.
चौथी सबसे बड़ी हिंदी फिल्म बनी
ओवरसीज कलेक्शन के मामले में ‘धुरंधर 2’ अब बॉलीवुड की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन चुकी है. इससे पहले यह रिकॉर्ड शाहरुख खान की ‘पठान’ के नाम था। ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि फिल्म की सफलता का सबसे बड़ा कारण इसकी बड़ी स्केल की एक्शन कहानी और इंटरनेशनल मार्केट में मिला शानदार रिस्पॉन्स है.
दुनियाभर में भी रिकॉर्डतोड़ कमाई
सिर्फ विदेशों में ही नहीं, बल्कि वर्ल्डवाइड कलेक्शन में भी फिल्म ने इतिहास रच दिया है। ताजा आंकड़ों के मुताबिक, ‘धुरंधर 2’ का कुल वर्ल्डवाइड ग्रॉस लगभग 1800 करोड़ रुपये के करीब पहुंच चुका है। भारत में फिल्म 1100 करोड़ रुपये से ज्यादा की नेट कमाई कर चुकी है। यह रणवीर सिंह के करियर की अब तक की सबसे बड़ी फिल्म बन गई है।
दर्शकों से मिल रहा जबरदस्त प्यार
फिल्म को दर्शकों और फैंस का लगातार शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है। सोशल मीडिया पर इसके एक्शन सीक्वेंस, बैकग्राउंड म्यूजिक और रणवीर सिंह की परफॉर्मेंस की जमकर तारीफ हो रही है। कई ट्रेड एनालिस्ट्स का कहना है कि आने वाले दिनों में फिल्म कुछ और बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर सकती है.
OTT रिलीज को लेकर भी चर्चा तेज
थिएटर में शानदार प्रदर्शन के बाद अब फिल्म की OTT रिलीज को लेकर भी काफी चर्चा हो रही है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, ‘धुरंधर 2: द रिवेंज’ जून 2026 में OTT प्लेटफॉर्म JioHotstar पर रिलीज हो सकती है. हालांकि मेकर्स की ओर से अभी आधिकारिक घोषणा का इंतजार किया जा रहा है.