आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर 2- द रिवेंज' अब तूफान से सुनामी बन गई है। फिल्म की पावरफुल थ्रिलर स्टोरी, एक्शन और स्टार कास्ट की दमदार एक्टिंग से फिल्म ने देश में ही नहीं बल्कि विश्व स्तर पर इतिहास रच दिया है। हर तरफ लोग 'धुरंधर 2' की ही चर्चा कर रहे हैं।
फिल्म ने दर्शकों के दिलों में गहरा असर डाला है और लोग फिल्म की प्रशंसा करते हुए थक नहीं रहे। फिल्म का साइकोलॉजिकल ऑडियो-विजुअल इम्पैक्ट दर्शकों को सेटिसफेक्शन दे रहा है।
रिकॉर्ड पर रिकॉर्ड ब्रेक
ओपनिंग वीकेंड में 'धुरंधर 2' ने एक के बाद एक रिकॉर्ड ब्रेक कर दिए हैं। फिल्म का देश-दुनिया और लोगों में एक्साइटमेंट लेवल बढ़ता ही जा रहा है। बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ ओपनिंग के बाद फिल्म ने अब ओपनिंग वीकेंड पर भी रिकॉर्ड पर रिकॉर्ड दर्ज कर दिए हैं। 'धुरंधर 2' बॉलिवुड और विदेश की सभी फिल्मों पर सुनामी बन चुकी है। इससे यह साबित होता है कि नए सिनेमा जगत का दौर शुरु हो गया है जिसे 'धुरंधर 2' ने जन्म दिया है।
एक्सटेंडेड ओपनिंग वीकेंड
ओपनिंग वीकेंड में ही 691.32 करोड़ रुपये की कमाई करने वाली स्पाई एक्शन फिल्म 'धुरंधर 2' ने नया इतिहास रच दिया है। भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी हिट फिल्मों में से एक बनने जा रही इस फिल्म ने ओपनिंग डे से ही ऐतिहासिक शुरुआत की है। यह अब अपने ही बनाए रिकॉर्ड को ब्रेक करती नजर आ रही है। भारतीय सिनेमा के इतिहास में सक्सेस का नया चैप्टर रचने वाली इस फिल्म ने अपने ओपनिंग वीकेंड में देश-विदेश के कई रिकॉर्ड लगातार हासिल कर लिए हैं। फिल्म ने शुक्रवार से रविवार तक ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर 515+ करोड़ की ग्रॉस 'ओपनिंग वीकेंड' दर्ज की है जो किसी भी बॉलीवुड फिल्म के लिए सबसे बड़ी रही है।
यह भी पढ़ें: बुलंदशहर में सिर कटी लाश का खुलासा, प्रेमी ने साथियों संग रची हत्या की साजिश
दर्ज किए ये बड़े रिकार्ड
1. बॉक्स ऑफिस पर बॉलीवुड फिल्म के लिए शुक्रवार से रविवार तक का सबसे बड़ा 'ओपनिंग वीकेंड' 370 करोड़ ग्रॉस कलेक्शन का रिकॉर्ड दर्ज।
2. ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर 515 करोड़ से ज्यादा की ग्रॉस 'ओपनिंग वीकेंड' का रिकॉर्ड दर्ज।
3. वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर किसी भी बॉलीवुड फिल्म के लिए सबसे बड़ा 'एक्सटेंडेड ओपनिंग वीकेंड' का रिकॉर्ड।
4. देश के बॉक्स ऑफिस पर किसी भी बॉलीवुड फिल्म के लिए सबसे बड़ा 'एक्सटेंडेड ओपनिंग वीकेंड' का रिकॉर्ड।
5. विदेशी बॉक्स ऑफिस पर किसी भारतीय फिल्म का सबसे बड़ा केवल 4 दिनों का ओपनिंग वीकेंड (190+ करोड़ ग्रॉस) का रिकॉर्ड।
6. विदेशी बॉक्स ऑफिस (गल्फ कंट्री को छोड़कर) पर सबसे बड़ा ओपनिंग वीकेंड का रिकॉर्ड।
7. भारतीय फिल्मों में 500 करोड़ रुपये का सबसे तेज़ कलेक्शन पार करने वाली फिल्म, रविवार को केवल एक ही दिन में आंकड़ा पार करने का रिकॉर्ड।
8. भारतीय बाज़ार में ग्लोबली सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म 'दंगल' के रिकॉर्ड को ब्रेक करने वाली फिल्म बनी।
9. 'बाहुबली 1' के 421 करोड़ रुपये की कलेक्शन का रिकॉर्ड ब्रेक करने वाली फिल्म।
10. रजनीकांत की फिल्म '2.0' के 691 करोड़ रुपये का कलेक्शन और सनी देओल की 'गदर 2' के 686 करोड़ रुपये के कलेक्शन को ब्रेक करने का रिकॉर्ड।
फिल्म की स्टार कास्ट
आदित्य धर की निर्देशित फिल्म 'धुरंधर 2- द रिवेंज' की दमदार स्टार कास्ट ने दर्शकों के बीच अपनी अलग पहचान बना ली है। फिल्म में रणवीर सिंह की पावरफुल एक्टिंग ने लोगों को उनका दीवाना बना दिया है। साथ ही फिल्म में संजय दत्त, सारा अर्जुन, यामी गौतम, आर माधवन और अर्जुन रामपाल ने भी अपने किरदार को इतनी बखूबी से निभाया है कि चारों तरफ बस फिल्म और कास्ट के ही चर्चे सुनने को मिल रहे हैं।