Dhurandhar 2 Advance Booking: रणवीर सिंह की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'धुरंधर 2: द रिवेंज' का ट्रेलर लॉन्च के बाद से ही चर्चा में है। मेकर्स 19 मार्च को बॉक्स ऑफिस पर ज़बरदस्त ओपनिंग की उम्मीद कर रही हैं। वहीं 18 मार्च को फिल्म का पेड प्रीव्यू शो रखा गया है, जिसके लिए धुआंधार एडवांस बुकिंग हो रही। आइए जानते हैं कि धुरंधर 2 ने रिलीज से पहले पेड प्रीव्यू शो की प्री टिकट सेल में कितने करोड़ कमाए?
एडवांस बुकिंग की कमाई
18 मार्च को होने वाले 'पेड प्रिव्यू' के लिए दर्शकों में ऐसी दीवानगी है कि टिकटें मिनटों में 'हाउसफुल' हो रही हैं। ताजा आंकड़ों के अनुसार, फिल्म ने अब तक 2,80,000 (2.81 लाख) से ज्यादा टिकटें बेच दी हैं। एडवांस बुकिंग (ग्रॉस) से फिल्म अब तक ₹15.65 करोड़ बटोर चुकी है। अगर इसमें 'ब्लॉक सीटों' को भी जोड़ लिया जाए, तो यह आंकड़ा ₹21.20 करोड़ के पार निकल गया है।
हिंदी वर्जन में ज्यादा एडवांस बुकिंग
आपको बता दें कि ज़्यादातर कलेक्शन हिंदी (2D) वर्जन से आया है, जिसने 7,657 शो में 2,62,203 टिकट बेचकर 15.28 करोड़ कमाए हैं। इसके औसत टिकट की कीमत 418 रुपये थी। हिंदी डॉल्बी सिने फ़ॉर्मेट ने दो शो में 146 टिकटों से 1.14 लाख कमाए। वहीं दूसरी भाषाओँ के कलेक्शन की बात करें तो इसने तमिल (2D) वर्जन में 11,223 टिकटों से 16.28 लाख कमाए हैं। वहीं तेलुगु (2D) ने 6,008 टिकटों से 14.39 लाख जोड़े हैं। जबकि मलयालम (2D) वर्जन ने 646 टिकटों से 1.58 लाख कमाए हैं और कन्नड़ (2D) वर्जन ने 386 टिकटों से 1.61 लाख कमाए हैं।
यह भी पढ़ें: Box Office Collection: 'द केरल स्टोरी 2' के 11वें दिन के कलेक्शन में बड़ी गिरावट, अब तक कमाए इतने करोड़
35 करोड़+ की कमाई का अनुमान
सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक ऑफिशियल रिलीज़ से पहले, इस स्पाई-थ्रिलर के पेड प्रीव्यू शो से 35 करोड़+ की कमाई का अनुमान है। 'धुरंधर 2' ने पेड प्रिव्यू के मामले में 'स्त्री 2' (₹10 करोड़) और 'जवान' जैसी फिल्मों के शुरुआती ट्रेंड्स को पीछे छोड़ दिया है। वहीं, ट्रेड एनालिस्ट्स का मानना है कि जिस रफ्तार से एडवांस बुकिंग चल रही है, 'धुरंधर 2' अपने पहले वीकेंड पर ही ₹100 करोड़ का आंकड़ा पार कर सकती है। यह फिल्म ईद, गुड़ी पड़वा और उगादि जैसे त्योहारों की छुट्टियों का पूरा फायदा उठा सकती है।
वर्ल्डवाइड कलेक्शन
वैराइटी की रिपोर्ट के मुताबिक धुरंधर 2 वर्ल्डवाइड बड़ी ओपनिंग के लिए तैयार है। अपने USA प्रीमियर के लिए, रणवीर सिंह-स्टारर इस फिल्म ने पहले ही 557 जगहों पर 38,545 टिकट बेच दिए हैं, जिससे $618,911 (लगभग 5.15 करोड़) की कमाई हुई है इंडिया और यूनाइटेड स्टेट्स में फिल्म की कुल प्रीमियर टिकट सेल्स पहले ही ग्लोबली 2.57 लाख टिकट्स को पार कर चुकी है।