Dhurandhar 2 Box Office: धर के निर्देशन में बनी स्पाई-थ्रिलर 'धुरंधर 2' रिलीज के 34वें दिन बाद भी बॉक्स ऑफिस पर अपनी मजबूत पकड़ बनाए हुए है. स्पाई थ्रिलर फिल्म की रोज की कमाई में अब काफी गिरावट आई हो, लेकिन कुल मिलाकर इसकी परफॉर्मेंस शानदार बनी हुई है। अक्षय कुमार की भूत बंगला जैसी बड़ी फिल्म आने के बावजूद भी यह फिल्म दर्शकों को अपनी ओर खींच रही है। तो आइए जानते हैं कि इस फिल्म ने अपने रिलीज के 34वें दिन कितनी कमाई की।
34वें दिन का कलेक्शन
फिल्म के कलेक्शन की बात करें तो सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘धुरंधर 2’ ने रिलीज के 34वें दिन यानी 5वें मंगलवार को 2 करोड़ की कमाई की है। सोमवार (₹1.62 करोड़) के मुकाबले मंगलवार की कमाई में 30% से ज्यादा की बढ़त देखी गई है। इसी के साथ ‘धुरंधर 2’ की 34 दिनों की कुल कमाई अब 1119.29 करोड़ रुपये हो गई है।
फिल्म का कुल कलेक्शन
फिल्म ने पहले हफ्ते में 674.17 करोड़ कमाए थे। इसके दूसरे हफ्ते की कमाई 263.65 करोड़ और तीसरे हफ्ते का कलेक्शन 110.60 करोड़ रुपये रहा। वहीं चौथे हफ्ते में धुरंधर 2 ने 54.70 करोड़ कमाए। इसके बाद 30वें दिन इसने 2.70 करोड़, 31वें दिन 4.65 करोड़, 32वें दिन 5.20 करोड़, 33वें दिन 1.62 करोड़ और 34वें दिन 2 करोड़ की कमाई की।
फिल्म की कास्ट
बता दें कि इस फिल्म के निर्देशक आदित्य धर है। फिल्म का पहला पार्ट दिसंबर में रिलीज हुआ था और दूसरा पार्ट 19 मार्च को सिनेमाघरों में दस्तक दिया। फिल्म में रणवीर सिंह एक सीक्रेट एजेंट के रूप में मुख्य भूमिका में हैं, जबकि अक्षय खन्ना खलनायक रहमान डकैत, आर माधवन अजीत डोवाल से प्रेरित एक किरदार अजय सान्याल के रूप में नजर आएं। वहीं फिल्म में संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, सारा अर्जुन और राकेश बेदी भी अहम रोल में हैं।