Dhurandhar 2 Box Office: आदित्य धर के निर्देशन में बनी और रणवीर सिंह स्टारर जासूसी थ्रिलर 'धुरंधर 2: द रिवेंज' बॉक्स ऑफिस पर रुकने का नाम नहीं ले रही है। फिल्म ने अपने पहले दो दिनों में जो रफ्तार पकड़ी थी, वह तीसरे दिन यानी शनिवार को एक बड़े सुनामी में तब्दील होती दिख रही है। फिल्म ने पहले दिन ही दिन 100 करोड़ का आंकड़ा पार (पेड प्रीव्यू समेत) कर सबको चौंका दिया था। अब रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह फिल्म दुनियाभर में 300 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर सकती है।
दो दिन का कलेक्शन
आपको बता दें कि फिल्म ने 19 मार्च 2026 को रिलीज होते ही धमाका कर दिया था। पहले दिन फिल्म ने भारत में 96.78 से 102.55 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया। वहीं, फिल्म ने दूसरे दिन 80.72 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया। जिसके बाद भारत में फिल्म का कुल नेट कलेक्शन अब 226.27 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। 'धुरंधर 2' ने कुल 240 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन किया है।
तीसरे दिन रिकॉर्ड तोड़ने को तैयार
रिलीज के दो दिन में नए-नए रिकॉर्ड अपने नाम करने के बाद अब तीसरे दिन भी ये फिल्म अपने धमाकेदार कलेक्शन कर रही है। सैकनिल्क के आंकड़ों के मुताबिक 'धुरंधर 2' ने दोपहर 12 बजे तक 29.44 करोड़ कमा लिए हैं। जिसके बाद अब तक का भारत में नेट कलेक्शन 255.71 करोड़ रुपये हो गया है। तीसरे दिन के फाइनल आंकड़े रात 10.30 बजे के बाद ही आएंगे।
यह भी पढ़ें: BTS Arirang: BTS की कमबैक लाइवस्ट्रीम में नहीं होंगे RM, इस दिन रिलीज हो रहा अरिरंग
ईद और छुट्टियों का फायदा
फिल्म को गुड़ी पड़वा, उगादि और ईद की लंबी छुट्टियों का जबरदस्त फायदा मिल रहा है। वहीं ट्रेड एक्सपर्ट का कहना है कि आदित्य धर ने एक ऐसी फिल्म बनाई है जो न केवल अपनी पिछली फिल्म का रिकॉर्ड तोड़ेगी, बल्कि हिंदी सिनेमा के लिए नए बेंचमार्क सेट करेगी।
धुरंधर 2 के बारे में
धुरंधर 2 में रणवीर सिंह के अलावा अर्जुन रामपाल, संजय दत्त, आर माधवन, सारा अर्जुन, राकेश बेदी, गौरव गेरा अपने किरदारों को दोहराते हुए नजर आएंगें. धुरंधर 2 में विकास नौलखा की सिनेमैटोग्राफी, शिवकुमार वी पणिक्कर द्वारा एडिटिंग और शाश्वत सचदेव द्वारा म्यूजिक दिया गया है. स्पाई एक्शन फिल्म का निर्माण जियो स्टूडियोज और बी62 स्टूडियोज के बैनर तले ज्योति देशपांडे, आदित्य धर और लोकेश धर द्वारा जॉइंटली किया गया है।