First Review: 19 मार्च को रिलीज होने जा रही 'धुरंधर 2' का 18 मार्च को पेड प्रिव्यू है। धुरंधर 2 के लिए दर्शकों के बीच एक्साइटमेंट है जिसे देखकर लगता है कि फिल्म अपनी रिलीज के पहले दिन ही अच्छी कमाई कर सकती है। हालांकि यह तो फिल्म के रिलीज होने के बाद ही पता चलेगा कि यह फिल्म दर्शकों की एक्साइटमेंट और उम्मीदों को कितना बरकरार रखती है।
फर्स्ट रिव्यू एक्साइटिंग
धुरंधर 2 का पहला रिव्यू फिल्ममेकर राम गोपाल वर्मा ने दिया है। उन्होंने X पर अपने रिव्यू में फिल्म की जमकर तारीफ की है। उन्होंने लिखा कि कल रात जब उन्होंने धुरंधर 2 देखी तो वे रिव्यू देने से खुद को रोक नहीं पाए। राम गोपाल वर्मा द्वारा फिल्म के फर्स्ट रिव्यू देने के बाद फैंस में और भी ज्यादा एक्साइटमेंट हो गई है।
शोले से 100 गुना शानदार
फिल्ममेकर राम गोपाल वर्मा ने फिल्म की तारीफ करते हुए कहा कि फिल्म के हर पहलू को इतना बखूबी से दर्शाया गया है कि यह सीधा दर्शकों को फिल्म से जोड़ती है। इस फिल्म की स्टोरी, आदित्य धर का डायरेक्शन, कास्ट की एक्टिंग सभी प्रशंसनीय है। चाहे फिल्म के कलेक्शन की बात हो या फैंस के एक्साइटमेंट की, या सोशल इंफ्लुंस और सिनेमाई ग्रामर ब्रेकिंग की, इसका असर 'शोले' से 100 गुना ज़्यादा शानदार देखने को मिलेगा। सबसे बढ़कर इसका साइकोलॉजिकल ऑडियो-विजुअल इम्पैक्ट है जो दर्शकों को एक अलग लेवल का सेटिसफेक्शन देगा। मुगल-ए-आजम से लेकर अब तक जितनी भी फिल्में बनी हैं इस फिल्म के सामने महज एक टीवी सीरियल जैसी लगने लगेंगी।
नए सिनेमाई दौर का जन्म
राम गोपाल वर्मा ने फिल्म के रिव्यू में यह भी लिखा कि इस फिल्म से एक नए सिनेमाई दौर का जन्म हुआ है। सिनेमा की पिछली दुनिया में अब तक जो भी अस्तित्व में थीं, उन सभी चीजों के अंत की शुरुआत इस फिल्म से होगी।
डायरेक्टर शब्द की नई स्पेलिंग
रिव्यू में राम गोपाल वर्मा ने आदित्य धर की भी बढ़-चढ़ कर तारीफ की और उन्हें महान डायरेक्टर बताया। उन्होंने कहा कि डायरेक्टर शब्द की स्पेलिंग अब आदित्य धर के नाम से शुरू होगी। उन्होंने तारीफ में यह भी कहा कि स्टीवन स्पीलबर्ग और क्रिस्टोफर नोलन जैसे दिग्गज फिल्ममेकरों को सबकुछ छोड़कर आदित्य धर द्वारा निर्देशित 'धुरंधर 2' का फर्स्ड डे फर्स्ट शो देखना चाहिए। ऐसा करना उनके लिए समझदारी का काम होगा।
यह भी पढ़ें ः पालम में भीषण आगः 9 की मौत, बच्चों समेत कई घायल, 30 दमकल गाड़ियों ने पाया काबू
स्टार कास्ट का कमाल
फिल्म में स्टार कास्ट ने भी जमकर अपना कमाल दिखाया है। फिल्म में रणवीर सिंह लीड रोल में नज़र आने वाले हैं। साथ ही फिल्म में संजय दत्त, सारा अर्जुन, यामी गौतम, आर माधवन और अर्जुन रामपाल भी दमदार एक्टिंग करते दिखेंगे।
फैंस के लिए खुश खबरी
दिसंबर 2025 में आई धुरंधर की सीक्वल फिल्म 'धुरंधर 2' अब दर्शकों के बीच अपनी जगह बनाने को तैयार है। 19 मार्च को सिनेमा घरों में रिलीज होने जा रही फिल्म को लेकर फैंस बहुत एक्साइटेड नज़र आ रहे हैं। फिल्म ने फर्स्ट डे में करीब 7 लाख से ज्यादा टिकट की एडवांस बुकिंग का कलेक्शन दर्ज किया है। दुनिया भर में फैंस ने फिल्म के रिलीज होने से पहले ही करीब 160 करोड़ रुपये की एडवांस बुकिंग कर ली है। फैंस के लिए खुश खबरी की बात यह भी है कि कुछ शहरों में फिल्म के शोज़ 24 घंटे सिनेमा घरों में चलेंगे।