Dhurandhar Collection: रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर' कमाल का परफॉर्म कर रही है। सिनेमाघरों में ‘धुरंधर’ को रिलीज हुए तीन दिन हो गए हैं। फिल्म का जादू लोगों पर छाया हुआ है। एक्टिंग के ‘धुरंधर’ रणवीर सिंह की इस फिल्म ने अब तक कई रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। फिल्म का क्रेज लोगों में बढ़ता ही जा रहा है। धुरंधर, ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर पहले सप्ताहांत में अच्छी कमाई की। 5 दिसंबर, 2025 को रिलीज़ हुई इस फिल्म ने पहले दिन 24.50 करोड़ रुपये की कमाई की है। आइए जानते हैं धुरंधर ने अब तक टोटल कितना कलेक्शन किया है।
कब तक की कमाई
आपको बता दें कि इस फिल्म ने पहले दिन 24.50 करोड़ रुपये की कमाई की, जिसके बाद दूसरे दिन 27 करोड़ रुपये की कमाई हुई। अनुमान है कि फिल्म ने तीसरे दिन लगभग 37 करोड़ रुपये की कमाई करते हुए अच्छी उछाल दर्ज की। अनुमान के मुताबिक, धुरंधर ने अपने शुरुआती सप्ताहांत में 90 करोड़ रुपये की कमाई की। यह फिल्म तेरे इश्क में और बाकी रिलीज हुई फिल्म को कड़ी टक्कर दे रही है
छावा अभी भी पहले स्थान पर
बता दें कि रणवीर सिंह की यह फिल्म हाउसफुल 5 और सैयारा को पीछे छोड़ते हुए भारतीय बॉक्स ऑफिस पर तीसरी सबसे बड़ी ओपनिंग वीकेंड कमाई करने वाली फिल्म बन गई। लेकिन यह फिल्म जासूसी एक्शन ड्रामा 'छावा' और 'वॉर 2' से अभी भी पीछे ही है। "छावा" अभी भी पहले स्थान पर बनी हुई है। यह फिल्म 2025 के टॉप 10 बॉलीवुड हाईएस्ट वीकेंड ग्रॉसर्स में शामिल हो गई है।
250 की बजट में बनी फिल्म
बताया जा रहा है कि ‘धुरंधर‘ लगभग 250 करोड़ के बड़े बजट पर बनाई गई है। फिल्म 'धुरंधर' में रणवीर सिंह ने मुख्य भूमिका निभाई है। वह इसमें भारतीय खुफिया एजेंट बने हैं। फिल्म में उनका लुक जबरदस्त है। वह जोशीले अंदाज में दुश्मनों को सबक सिखाते हैं। वहीं इस फिल्म में रणवीर सिंह के अलावा संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, अक्षय खन्ना, आर माधवन और सारा अर्जुन ने अहम भूमिका निभाई है।