Dhurandhar Box Office: रणवीर सिंह की एक्शन थ्रिलर फिल्म ‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस पर लगातार इतिहास रचती जा रही है. रिलीज के 55 दिन पूरे होने के बाद भी फिल्म का क्रेज दर्शकों के सिर चढ़कर बोल रहा है। इस फिल्म ने न सिर्फ शुरुआती हफ्तों में शानदार प्रदर्शन किया, बल्कि लंबे समय तक अपनी पकड़ बनाए रखी है। फिल्म ने अपने आठवें सप्ताह के पहले पांच दिनों में 4.50 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमा लिया है, जिससे हिंदी फिल्मों के लिए आठवें सप्ताह का 25 साल पुराना रिकॉर्ड टूट गया है।
इस फिल्म का तोड़ा रिकॉर्ड
आपको बता दें कि इससे पहले यह रिकॉर्ड गदर: एक प्रेम कथा के नाम था। गौरतलब है कि फिल्म ने यह रिकॉर्ड ऐसे सप्ताह में बनाया है जब सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म सनी देओल की ही एक और फिल्म बॉर्डर 2 है । बॉर्डर 2 फिल्म के रिलीज होने से धुरंधर के कमाई में गिरावट जरूरी देखी जा रही है। लेकिन फिल्म अभी भी लगातार कमाई कर रही है। ये साल 2025 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म है। जिसने भी इस फिल्म को देखा है वो इसकी तारीफ जरुर कर रहा है।
धुरंधर का कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस ट्रैकर सैकनिल्क के आंकड़ों के अनुसार, धुरंधर ने भारत में 835 करोड़ की कमाई कर ली है, जबकि इंडिया ग्रॉस 1000 करोड़ पहुंच गया है। फिल्म ने ओवरसीज कलेक्शन 294.2 करोड़ की कमाई हासिल की है। वहीं वर्ल्डवाइड आंकड़ा 1294 करोड़ पहुंच गया है।
यह भी पढ़ें: अरिजीत सिंह ने प्लेबैक सिंगिंग से रिटायरमेंट का किया ऐलान, कहा-'मैं संगीत बनाना बंद नहीं करूंगा'
धुरंधर ने तोड़ा पुष्पा 2 द रुल का रिकॉर्ड
धुरंधर का इंडिया ग्रॉस कलेक्शन 1000 करोड़ का आंकड़ा पार कर गया है, जिसके साथ ही फिल्म ने बाहुबली 2, केजीएफ चैप्टर 2 और पुष्पा 2 द रूल को पछाड़ दिया है। वहीं सिंगल भाषा में इतनी कमाई हासिल करने वाली पहली फिल्म धुरंधर बन गई है. जबकि अन्य फिल्में डब्ड वर्जन थीं।
ओटीटी पर कब होगी रिलीज
धुरंधर की ओटीटी रिलीज की बात करें तो ये 30 जनवरी को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने जा रही है। फैंस को अब 2-3 दिन का इंतजार ही बस करना पड़ेगा। ये फिल्म जल्द ही ओटीटी पर भी धमाल मचाएगी। इस फिल्म को आदित्य धर ने डायरेक्ट किया है। फिल्म में रणवीर सिंह के साथ अक्षय खन्ना, अर्जुन रामपाल, संजय दत्त, आर माधवन अहम किरदार निभाते हुए नजर आए हैं।