Dhurandhar 2 : रणवीर सिंह की ब्लॉकबस्टर एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘धुरंधर पार्ट 1’ एक बार फिर चर्चा में आ गई है. इस बार वजह है फिल्म का नया “रॉ एंड अनदेखा” वर्जन, जिसे लेकर फैंस लंबे समय से इंतजार कर रहे थे.अब मेकर्स ने इसकी OTT रिलीज डेट को आधिकारिक तौर पर कंफर्म कर दिया है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ‘धुरंधर पार्ट 1: रॉ एंड अनदेखा’ 22 मई 2026 से स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध होगा.
किस OTT प्लेटफॉर्म पर देख सकेंगे फिल्म?
रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म का यह नया और अनकट वर्जन भारत में JioHotstar और Netflix दोनों प्लेटफॉर्म्स पर रिलीज किया जाएगा। हालांकि कुछ रिपोर्ट्स में यह भी कहा गया है कि भारतीय दर्शकों के लिए मुख्य स्ट्रीमिंग JioHotstar पर होगी, जबकि इंटरनेशनल ऑडियंस इसे Netflix पर देख सकेगी.
क्या खास होगा ‘रॉ एंड अनदेखा’ वर्जन में?
इस खास वर्जन में दर्शकों को कई ऐसे सीन्स देखने को मिलेंगे जो थिएटर रिलीज के दौरान हटा दिए गए थे. खबरों की मानें तो इसमें अनकट एक्शन सीक्वेंस, एक्सटेंडेड डायलॉग्स और कुछ नए फुटेज भी शामिल किए गए हैं। यही वजह है कि सोशल मीडिया पर फैंस के बीच इसे लेकर जबरदस्त एक्साइटमेंट देखने को मिल रही है.
सोशल मीडिया पर बढ़ा क्रेज
OTT रिलीज की घोषणा के बाद सोशल मीडिया पर फिल्म ट्रेंड करने लगी। कई यूजर्स शुरुआत में यह समझ बैठे कि ‘धुरंधर 2: द रिवेंज’ की रिलीज डेट आगे बढ़ा दी गई है, लेकिन बाद में साफ किया गया कि फिलहाल सिर्फ पार्ट 1 का “रॉ एंड अनदेखा” वर्जन रिलीज हो रहा है.
‘धुरंधर 2’ को लेकर भी बना हुआ है बज
बताया जा रहा है कि ‘धुरंधर 2: द रिवेंज’ का OTT प्रीमियर जून 2026 में होगा। फिल्म के दूसरे पार्ट को लेकर भी दर्शकों में जबरदस्त उत्साह बना हुआ है। वहीं, पार्ट 1 के इस नए वर्जन को मेकर्स फैंस के लिए एक खास सरप्राइज मान रहे हैं.