.jpg%3Falt%3Dmedia%26token%3D17d13879-5c40-4621-9677-1ccd53b2ef90&w=3840&q=75)
Vegetable juices for Diabetes Control: आजकल की लाइफस्टाइल और गलत खान-पान की वजह से डायबिटीज की शिकायत लगातार बढ़ती जा रही है। इस परेशानी में आपको खानपान का विशेष ध्यान रखना चाहिए, क्योंकि खान-पान में जरा सी भी लापरवाही डायबिटीज के मरीजों के लिए भारी पड़ सकती है, इसलिए डायबिटीज के मरीजों को अपनी डाइट में पौष्टिक चीजों को शामिल करना चाहिए, ऐसे में अगर डायबिटीज के मरीज सब्जियों के जूस का सेवन करते हैं, तो यह बहुत फायदेमंद होता है। जी हां डायबिटीज के मरीज अगर इन सब्जियों के जूस का सेवन करते हैं, तो इससे ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल में रहता है। तो आइए इस लेख के जरिए जानते हैं डायबिटीज के मरीजों को किन-किन सब्जियों के जूस का सेवन करना चाहिए।
करेले का जूस
डायबिटीज के मरीज अगर आप अपनी डाइट में करेले के जूस को शामिल करते हैं, तो यह उनके स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद होता है। क्योंकि करेले के जूस में मौजूद पोषक तत्व ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में मदद करते हैं।
टमाटर का जूस
डायबिटीज के मरीजों के लिए टमाटर के जूस का सेवन भी फायदेमंद होता है। क्योंकि टमाटर में एंटी ऑक्सीडेंट गुण मौजूद होता है, जो ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद करता है। साथ ही इसके सेवन से स्वास्थ्य से जुड़ी कई समस्याओं से भी छुटकारा मिलता है।
पत्ता गोभी का जूस
पत्ता गोभी के जूस का सेवन डायबिटीज के रोगियों के लिए फायदेमंद होता है। क्योंकि पत्ता गोभी में एंटी-ऑक्सीडेंट और एंटी-हाइपरग्लाइसेमिक गुण पाए जाते हैं, जो ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद करते हैं।
मूली के पत्तों का जूस
डायबिटीज के रोगियों के लिए मूली के पत्तों के जूस का सेवन बहुत फायदेमंद होता है। क्योंकि मूली के पत्तों में मौजूद तत्व ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद करता है। साथ ही इसके सेवन से इम्यूनिटी भी बूस्ट होती है।
लौकी का जूस
डायबिटीज के मरीजों के लिए लौकी के जूस का सेवन फायदेमंद होता है। क्योंकि लौकी का जूस फाइबर से भरपूर होता है, जो ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में सहायक होता है। साथ ही इसके सेवन कोलेस्ट्रॉल भी नियंत्रित रहता है।