
वेस्ट दिशा जीवन में मिलने वाले लाभ और सेविंग्स की प्रतीक है, अगर इन्वर्टर या एनर्जी स्टोरेज डिवाइस इस दिशा में रखा जाए, तो ये पॉजिटिव एनर्जी को बढ़ाता है और गेन को स्थिर करता है। अक्सर लोग मेहनत तो खूब करते हैं, लेकिन फिर भी पैसा टिकता नहीं या सेविंग्स नहीं बन पाती। वास्तु शास्त्र के जानकारों के मुताबिक, इसका एक बड़ा कारण घर या ऑफिस में एनर्जी डिवाइस जैसे इन्वर्टर की गलत दिशा हो सकती है। वास्तु विशेषज्ञ के अनुसार, अगर इन्वर्टर वेस्ट दिशा में रखा जाए तो यह घर और बिज़नेस दोनों में “गेन एनर्जी” को एक्टिव करता है। वास्तु शास्त्र में वेस्ट दिशा को लाभ और सेविंग्स की दिशा कहा गया है। यानी आपकी मेहनत से जो कमाई होती है, उसमें से जो हिस्सा आपके पास टिकता है, वह इसी दिशा की एनर्जी पर निर्भर करता है। यह दिशा मटेरियल गेन यानी भौतिक सुविधाओं और समृद्धि का प्रतीक है।
पॉजिटिव एनर्जी को एक्टिवेट
जब घर या ऑफिस में इन्वर्टर वेस्ट दिशा में रखा जाता है, तो ये दिशा की पॉजिटिव एनर्जी को एक्टिवेट करता है। इन्वर्टर एक ऐसा इलेक्ट्रिक डिवाइस है जो एनर्जी को स्टोर करता है और वास्तु के हिसाब से वेस्ट दिशा वही दिशा है जो “सेव” करने की क्षमता को दर्शाती है। यानी दोनों का नेचर एक जैसा है स्टोरेज और गेन। इस वजह से दोनों का मेल बेहतरीन माना जाता है।
ऊर्जा को स्टोर
वास्तु एक्सपर्ट्स के मुताबिक, अगर इन्वर्टर इस दिशा में ठीक से प्लेस किया गया हो, तो आपके काम में स्थिरता बढ़ती है, बिजनेस रिलेशन मजबूत होते हैं और लोगों का सपोर्ट आपको मिलने लगता है। कई बार लोग शिकायत करते हैं कि मेहनत के बावजूद पैसा टिकता नहीं, या क्लाइंट्स से पेमेंट अटक जाते हैं ऐसे मामलों में वेस्ट दिशा का वास्तु बेहद असरदार साबित होता है।
दिशा एनर्जेटिक
वहीं, अगर इन्वर्टर गलत दिशा में जैसे ईशान (नॉर्थ-ईस्ट) या दक्षिण-पूर्व (साउथ-ईस्ट) में रखा हो, तो यह गेन एनर्जी को नुकसान पहुंचाता है। ये दिशाएं “फायर एलिमेंट” से जुड़ी होती हैं, जो ऊर्जा को स्टोर नहीं बल्कि खर्च कर देती हैं। नतीजतन खर्चे बढ़ते हैं और सेविंग्स घटती हैं। जब ये दिशा एनर्जेटिक होती है, तो आपके बायर्स, सप्लायर्स, लेबर और स्टाफ सब आपके साथ सहयोगी हो जाते हैं। बिजनेस में अड़चनें कम होने लगती हैं और मुनाफा धीरे-धीरे बढ़ने लगता है। यही वजह है कि इस दिशा में रखा इन्वर्टर सिर्फ एक मशीन नहीं, बल्कि गेन एनर्जी को एक्टिव करने वाला टूल बन जाता है।