Holi Phone Safety Hacks: होली का त्यौहार कलर, मस्ती और पानी के बिना कुछ अधूरा-सा लगता है, लेकिन कभी-कभी इसी दौरान सबसे ज्यादा नुकसान हमारे मोबाइल का हो जाता है। लोग एक दूसरे को भिगोने क लिए पानी की बाल्टी भर भर के डालते हैं। ऐसे में बहुत से लोगों के फोन गीले हो जाते हैं। फोन के भीगते ही हम घबराहट में कुछ ऐसी गलतियां कर बैठते हैं, जो फोन को ठीक करने के बजाय हमेशा के लिए डेड कर देती हैं। अगर इस होली आपका फोन भी भीग गया है, तो ये 5 गलतियां भूलकर भी न करें।
ऑन करने की कोशिश न करें
मोबाइल गीला होते ही लोग सबसे पहले उसे पावर ऑन करने का ट्राई करते हैं, लेकिन ऐसा बिल्कुल भी नहीं करना चाहिए। जैसे ही फोन गीला हो, उसे तुरंत बंद कर दें। अगर वह चालू है, तो उसे चेक करने के लिए बार-बार बटन न दबाएं। गीले फोन को ऑन करने से शॉर्ट सर्किट होने का खतरा सबसे ज्यादा रहता है।
ड्रायर का इस्तेमाल न करें
अक्सर लोग पानी सुखाने के लिए ड्रायर की गर्म हवा का इस्तेमाल करते हैं। यह सबसे खतरनाक है। ड्रायर की तेज गर्मी फोन के नाजुक सर्किट को पिघला सकती है और स्क्रीन को नुकसान पहुंचा सकती है।
चार्जिंग पर न लगाएं
अक्सर आपने देखा होगा कि मोबाइल ऑन नहीं होता है, तो लोग उसे चार्जिंग पर लगा देते हैं, लेकिन ऐसा भूलकर भी नहीं करना चाहिए। ऐसा करना फोन को पूरी तरह से डैमेज कर सकता है। नमी की मौजूदगी में बिजली का प्रवाह बैटरी और मदरबोर्ड को पूरी तरह जला सकता है।
यह भी पढ़ें: OPPO New Launch: भारत में इस दिन लॉन्च होगा ओप्पो K14 5G स्मार्टफोन, जानें फीचर्स और कितनी हो सकती है कीमत
फोन को जोर-जोर से न हिलाएं
आपने देखा होगा कि फोन पानी में गिरने के बाद या गीला होने के बाद लोग फोन को जोर-जोर से हिलाने लगते हैं, जिससे पानी बार निकल जाए। लेकिन असल में ऐसा करने से पानी फोन के उन हिस्सों तक भी पहुंच जाता है जो अब तक सूखे थे।
चावल में न रखें
कई लोग फोन गीला होने पर उसे चावल में सुखाने के लिए रख देते हैं। लेकिन आपको बता दें कि ये काम उल्टा आपके फोन को खराब कर सकता है। इससे फोन के अंदर जमा पानी पूरी तरह नहीं निकाल पाता। बल्कि चावल के डस्ट पार्टिकल्स भी फोन के पोर्ट में या तो फंस सकते हैं या उन्हें डैमेज कर सकते हैं।