नेपाल में एक बार फिर तनाव तेजी से बढ़ रहा है। ये खासकर बारा जिले में जहां जनरल ज़ेड (Gen-Z) के युवा प्रदर्शनकारी और पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली की पार्टी CPN-UML के कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हुई हैं। हालात को नियंत्रित करने के लिए प्रशासन ने कर्फ्यू लगाया है और पुलिस ने आंसू गैस का इस्तेमाल किया है।
तनाव के ये कारण बताए गए हैे
CPN-UML नेताओं के बारा जिले में आने का विरोध हो रहा है। पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठ रहे हैं। आर्थिक संकट और भ्रष्टाचार के खिलाफ प्रदर्शन हो रहा है।
ये भी पढ़ें: GRAP-4 in Delhi-NCR: दिल्ली-NCR में GRAP-4 लागू होने पर क्या बदलेगा? जानें क्या-क्या हो जाएगा बंद
सरकार की प्रतिक्रिया
अंतरिम प्रधानमंत्री सुशीला कार्की ने शांति की अपील की है। सुरक्षा एजेंसियों को सतर्क रहने का निर्देश दिया गया है। चुनाव आयोग ने 5 मार्च 2026 को होने वाले चुनाव के लिए तैयारी शुरू की है। यह तनाव नेपाल में आगामी चुनावों के मद्देनजर चिंता का विषय है। सरकार और राजनीतिक दलों से शांति और स्थिरता बनाए रखने की अपील की जा रही है।
एयरपोर्ट पर विरोध के साथ झड़प
ये झड़प उस वक्त हुई जब बुद्ध एयर का विमान सीपीएन-यूएएमल नेता महासचिव शंकर पोखरेल और युवा नेता महेश बसनेत को लेकर काठमांडू से सिमारा के लिए उड़ान भर रहा था। दोनों नेता महेश बसनेत को लेकर काठमांडू से सिमारा के लिए उड़ान भरने वाला था। दोनों नेताओं को सरकार विरोधी रैली को संबोधित करना था। इस जानकारी होने के बाद बड़ी संख्या में Gen-Z प्रदर्शनकारी एयरपोर्ट पर पहुंचे। यहां पर सीपीएन-यूएमएल समर्थकों में लड़ाई शुरू हो गई।