Diljit Dosanjh: सिंगिंग के साथ-साथ एक्टिंग का भी हुनर रखते हैं दिलजीत दोसांझ, फिल्म ‘बॉर्डर 2’में वह भी इस फिल्म का हिस्सा हैं। इन दिनों इस फिल्म की शूटिंग हो रही है, जल्द ही दिलजीत भी ‘बॉर्डर 2’ की शूटिंग ज्वाइन करने वाले हैं। जानिए दिलजीत फिल्म की शूटिंग कब से शुरू करेंगे और यह फिल्म कब रिलीज होगी? साल 1997 की सुपरहिट फिल्म ‘बॉर्डर’का सीक्वल बॉर्डर 2 की शूटिंग चल रही है । इस फिल्म में सनी देओल मुख्य भूमिका में नजर आयेंगे। साथ ही वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और सुनील शेट्टी का बेटा अहान शेट्टी भी इस फिल्म में नजर आएंगे। फिल्म की शूटिंग पहले ही शुरू हो चुकी है और अब दिलजीत फिल्म 'बॉर्डर 2' की तैयारी में जुट गए हैं वह जल्द ही इस फिल्म की शूटिंग बाकी एक्टर्स के साथ शुरू करेंगे।
दिलजीत कब से करेंगे शूटिंग-
आपको बता दें कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार दिलजीत दोसांझ 10 जून से फिल्म ‘बॉर्डर 2’ की शूटिंग शुरू करने वाले हैं। सनी देओल अपने किरदार की काफी हद तक शूटिंग पूरी कर चुके हैं। दिलजीत अब जून में सनी के साथ शूटिंग करेंगे और अभिनेता जुलाई से शुरू होने वाले अपने दूसरे चरण में वरुण के साथ शूटिंग करेंगे और अगस्त, 2025 में वह अपने हिस्से की शूटिंग खत्म कर देंगे। सनी और वरुण के अलावा दिलजीत सेट पर अहान के साथ भी कुछ पल बितायेंगे दिलजीत दोसांझ को "बॉर्डर 2" में फ्लाइंग ऑफिसर निर्मल जीत सिंह सेखों की भूमिका निभाने के लिए चुना गया है, जो एक परमवीर चक्र विजेता थे। पहले यह रोल किसी और एक्टर को दिया गया था लेकिन बाद में दिलजीत दोसांझ को यह रोल दे दिया गया ।
फिल्म 'बॉर्डर 2 की रिलीज डेट-
फिल्म बार्डर 2 का निर्माण और निर्देशन अनुराग सिंह ने किया है। फिल्म ‘बॉर्डर 2’ की कहानी इस बार 1971 के वॉर पर आधारित होगी। भारतीय सैनिकों और सैन्य अधिकारों ने इस युद्ध में जिस शौर्य का परिचय दिया था वह सब इस फिल्म में दिखाया जाएगा। देखा जाए तो ‘बॉर्डर’फिल्म की फैन फॉलोइंग बहुत जबरदस्त है तो इस बात का फायदा नई फिल्म को भी मिल सकता है । फिल्म बॉर्डर2, 23 जनवरी, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।