मवाना-परीक्षितगढ़ मवाना मार्ग पर रविवार सुबह घर से मजदूरी करने के लिए निकले साइकिल सवार दो युवकों को सड़क पार करते हुए तेज गति से आ रहे तेज़ रफ़्तार ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी टक्कर लगने के बाद साइकिल सवार एक युवक की उपचार के दौरान दर्दनाक मौत हो गई जबकि साइकिल सवार दूसरा युवक बाल बाल बच गया घटना के बाद मौके पर पहुंची तथा ट्रक को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।
ट्रक को घटना स्थल पर छोड़कर भागा
प्राप्त जानकारी के अनुसार मवाना थानाक्षेत्र के मौहल्ला तिहाई निवासी भूपेंद्र पुत्र राजपाल व अंकित पुत्र बंटी को सड़क पार करते वक्त जोरदार टक्कर मार दी टक्कर के बाद भूपेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया जबकि अंकित बाल बाल बच गया। टक्कर मारने के बाद ट्रक का चालक ट्रक को घटना स्थल पर छोड़कर भाग गया अंकित ने हादसे की जानकारी भूपेंद्र के परिवार को दी जिसके बाद घायल के भाई संदीप व पिता राजपाल द्वारा एंबुलेंस की मदद से घायल भूपेंद्र को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मवाना में भर्ती कराया जहां चिकित्सको ने भूपेंद्र को मृत घोषित कर दिया।
परिवार में कोहराम मच गया
त्योहार से एक दिन पहले हुई घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया परिजनों की सूचना के बाद घटना पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है। वहीं मृतक के पिता राजपाल पुत्र धनवा ने थाना मवाना पहुँचकर घटना के संबंध में तहरीर सौंप कर कार्यवाही की मांग की है पुलिस द्वारा ट्रक को कब्जे में लेकर मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है। मृतक अविवाहित है तथा बड़े भाई नरेंद्र की जून 2025 में बीमारी के चलते मृत्यू हो गई थी मृतक का बड़ा भाई पवन व छोटा भाई संदीप भी मेहनत मजदूरी करते हैं घटना के बाद से पीड़ित परिवार पर दुःखों का पहाड़ टूट गया है।