Drinking Water: शरीर को स्वस्थ रखने के लिए पानी भरपूर मात्रा में पानी बहुत जरूरी होता है। रोजाना कम से कम 8-10 गिलास पानी जरूर पीना चाहिए। पर्याप्त मात्रा में पानी पीने से आप कई बीमारियों के शिकार होने से बच सकते हैं। लेकिन इसके लिए पानी का सेवन सही तरीके से करना चाहिए। अगर आप गलत तरह से पानी पीते हैं, तो यह शरीर को नुकसान पहुंचाते हैं। पानी खड़े होकर पानी पीना सेहत के लिए काफी हानिकारक माना जाता है। अगर आप खड़े होकर पानी पीते हैं, तो इससे आप कई बीमारियों के शिकार हो सकते हैं। पानी हमेशा बैठकर ही पीना चाहिए। बैठकर पानी पीने से पानी सही तरीके से पचकर शरीर के सभी सेल्स तक पहुंचता है। जानिए खड़े होकर पानी पीने से कौन-कौन सी बीमारी हो सकती है।
हड्डियां होती है कमजोर
अगर आप खड़े होकर पानी पीते हैं, तो इससे आपकी हड्डियां कमजोर हो जाती है। साथ ही जोड़ों में दर्द की शिकायत भी शुरू हो जाती है। क्योंकि पानी खड़े होकर पानी पीने से पानी का बहाव तेजी से शरीर में होकर जोड़ों में जमा हो जाता है। जिससे दर्द की समस्या शुरू हो सकती है।
प्यास नहीं बुझती है
अगर आप पानी खड़े होकर पीते हैं, तो इससे आपकी प्यास नहीं बुझती है। लेकिन अगर आप बैठकर एक गिलास पानी भी पी लेते हैं, तो इससे प्यास तुरंत बुझ जाती है।
किडनी हो सकता है खराब
खड़े होकर पानी पीने से किडनी पर सीधा असर पड़ता है। क्योंकि खड़े होकर पानी पीने से पानी बिना फिल्टर हुए पेट की तरफ तेजी से बढ़ता है। जो पानी में जमे अशुद्धियों को पित्ताशय में जमा कर देता है, जो किडनी के लिए खतरनाक साबित होता है।
अपच की हो सकती है शिकायत
पानी खड़े होकर पीने की वजह से अपच की समस्या हो सकती है। क्योंकि अगर आप पानी बैठकर पीते हैं, तो इससे मसल्स और नर्वस सिस्टम रिलैक्स होती है। जिसकी वजह से पानी आसानी से पच जाता है।
डाइजेशन पर पड़ता है प्रभाव
अगर आप खड़े होकर पानी पीते हैं, तो इससे आपको कब्ज की समस्या भी हो सकती है। साथ ही खड़े होकर पानी पीने से पानी का सीधा प्रेशर पेट पर पड़ता है, जिससे उसके आसपास के अंगों और डाइजेस्टिव सिस्टम पर प्रभाव पड़ता है।