Health Alert: अच्छी सेहत के लिए सब्जियों और फलों का सेवन सेहत के लिए बेहद जरूरी होता है। लेकिन क्या आप जानते हैं बाजार में मिल रही ये चमचमाती फल और सब्जियां शरीर को पोषक तत्व देने की बजाए बीमार कर रही हैं। जी हां एक रिपोर्ट के मुताबिक चमकदार सब्जियों और फलों पर उन्हें खूबसूरत बनाने के लिए पॅलिश की लेयर (layer of polish) चढाई जाती है। ताकि ग्राहकों को मूर्ख बनाकर ज्यादा पैसे वसूले जा सकें। इन फलों और सब्जियों को पकाने और उन्हें लंबे समय तक ताजा रखने के लिए खतरनाक केमिकल का इस्तेमाल किया जा रहा है। जो स्वास्थ्य के लिए किसी जहर से कम नहीं होता है। आइए जानते हैं पॉलिश वाले फल और सब्जियां खाने से सेहत को क्या-क्या नुकसान पहुंच सकता है।
मधुमेह का बढ़ता है खतरा
चिकित्सकों के मुताबिक पॅालिस वाली फल और सब्जियां नपुंशकता को बढ़ावा दे रहीं है। साथ ही इसके सेवन से डायबिटीज यानि मधुमेह जैसी बीमारियों का खतरा भी बढ़ जाता है। बता दें कि फल और सब्जियों पर चिकनाहट बढ़ाने के लिए पॉलिश चढ़ाई जाती है। यह पॉलिश पैंक्रियाज में बीटा सेल्स को नुकसान पहुंचाती है। जिसकी वजह से बीटा सेल्स से निकलने वाला इंसुलिन धीरे-धीरे कम होता जाता है, जिससे धीरे-धीरे शरीर में डाइबिटीज पनपने लगती है।
ये भी पढ़े: https://alishempiresalon.com/details/health-benefits-of-curdled-milk-water?id=LOKHEA1750830768
इम्यून सिस्टम को बनाता है कमजोर
पॉलिस वाली फल और सब्जियां खाने से चक्कर आना, सिरदर्द और मानसिक क्षमता में कमी जैसी समस्याएं हो सकती हैं। यह फल और सब्जियां हमारे शरीर के इम्यून सिस्टम को कमजोर बना देती है, जिससे संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है। साथ ही ऐसी सब्जियां खाने से खुजली और रैशेज़ जैसी एलर्जी का सामना भी करना पड़ सकता है।
पॉलिश फल और सब्जियों की जांच कैसे करें
सबसे पहले कॉटन का एक टुकड़ा ले और उसको लिक्विड पैराफिन में गीला करें।
इसके बाद कॉटन के टुकड़े को सब्जी के ऊपर रखकर दबाएं और रगडें।
अगर कॉटन का रंग हरा हो जाए तो समझ लें कि सब्जी के ऊपर पॉलिस चढ़ाई गई है।