Health Alert: क्या आप भी रात को सोने से पहले फोन चलाते हैं और फिर फोन को अपने तकिए के नीचे या सिर के पास रखकर सो जाते हैं? अगर हां, तो आप एक ऐसी आदत का शिकार हैं जो धीरे-धीरे आपकी सेहत को खत्म कर रही है। मोबाइल से निकलने वाली ब्लू रेज और खतरनाक रेडिएशन आपके स्वास्थ्य पर बेहद बुरा असर डालते हैं। आइए जानते हैं कि यह छोटी सी लगने वाली आदत आपको कितनी भारी पड़ सकती है।
रेडिएशन का खतरा
मोबाइल फोन से लगातार इलेक्ट्रोमैग्नेटिक रेडिएशन निकलता है। जब आप इसे सिर के पास रखते हैं, तो ये तरंगें सीधे आपके मस्तिष्क की कोशिकाओं को प्रभावित करती हैं। लंबे समय तक ऐसा करने से चिड़चिड़ापन और भविष्य में ट्यूमर जैसी गंभीर बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है।
नींद की कमी
फोन की स्क्रीन से निकलने वाली ब्लू लाइट सीधे तौर पर मेलाटोनिन हार्मोन को प्रभावित करती है, जो नींद आने का संकेत देता है और स्लीप साइकिल को नियंत्रित करता है। लेकिन जब आप फोन पास रखकर सोते हैं, तो अनिद्रा की समस्या पैदा होने लगती है।
यह भी पढ़ें: Curd Side Effects: दही का शौक पड़ सकता है भारी! इन समस्याओं में भूलकर भी न करें सेवन
माइग्रेन और सिर दर्द
मोबाइल फोन लगातार इलेक्ट्रोमैग्नेटिक रेडिएशन छोड़ते हैं, ऐसे में जब आप फोन को अपने सिर के पास रखकर सोते हैं, तो इन तरंगों के कारण सुबह उठने पर भारीपन, लगातार रहने वाला सिर दर्द और माइग्रेन जैसी गंभीर समस्याएं शुरू हो सकती हैं।
मानसिक स्वास्थ्य पर बुरा असर
देर रात तक फोन का इस्तेमाल और फिर उसे पास रखकर सोना आपके दिमाग को कभी 'ऑफ' मोड पर नहीं जाने देता। इससे तनाव और एंग्जायटी बढ़ती है। सुबह उठने पर ताजगी की जगह थकान महसूस होती है। साथ ही एकाग्रता में कमी आती है।