UP Weather Update: सिर्फ उत्तर प्रदेश ही नहीं, बल्कि पूरे उत्तर भारत में इन दिनों मानसून ने दस्तक दे दी है.. हालांकि गर्मी के चलते लोग परेशान हो गए थे, एसी तक ने काम करना बंद कर दिया था. लेकिन मौसम विभाग की चेतावनी लोगों डरा रही है. विभाग का तो यहां तक कहना है आने वाले दिनों में लोग घरों में कैद होने को मजबूर हो जाएंगे. क्योंकि वेस्ट यूपी के लगभग 25 जिलों में भारी बारिश की भी संभावना हैं. अगले दो दिनों में तापमान में और गिरावट आने की संभावना जताई गई है. मौसम विभाग के अलर्ट के बाद स्कूलों की छुट्टी बढ़ाने पर विचार किया जा रहा है..
लगातार गिर रहा पारा
मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली एनसीआर और वेस्ट यूपी की बात करें तो कई जिलों में के तापमान में गिरावट आई है. क्योंकि बीती रात वेस्ट यूपी के कई जिलों व दिल्ली में लगातार बारिश हो रही है.. मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अब मानसून पूरी तरह से सक्रिय हो गया है. इसलिए यह बारिश अगले कई दिनों तक चलेगी. हालांकि बारिश रुक-रुककर होगी. लेकिन लोगों की गर्मी की शिकायत पूरी तरह से खत्म हो जाएगी..
यहां बारिश की संभावनाएं
यूपी में आज सोमवार को सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, बिजनौर, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, बहराइच, श्रावस्ती, गोंडा, बलरामपुर, बस्ती, सिद्धार्थनगर, गोरखपुर, महराजगंज, कुशीनगर और देवरिया में घना कोहरा दिखाई दे सकता है. यही नहीं अगले एक या दो दिनों में भारी बारिश की भी संभावनाएँ हैं. यही नहीं पॅाल्यूशन लेवल की बात की जाए तो नोएडा और गाजियाबाद की हवा में प्रदूषण की मात्रा भी बारिश के बाद कम हुई है..