KIA Car Discount October: अगर आप इस अक्टूबर नई कार खरीदने की सोच रहे हैं, तो किआ इंडिया आपके लिए शानदार ऑफर्स लेकर आई है। कंपनी अपनी लगभग पूरी रेंज पर कैश डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस, स्क्रैपेज बोनस, लॉयल्टी बोनस और कॉर्पोरेट डिस्काउंट दे रही है। इसके अलावा कुछ चुनिंदा मॉडल्स पर एक्सटेंडेड वारंटी भी दी जा रही है। हालांकि, डिस्काउंट की राशि आपके शहर, स्टॉक और कार के वेरिएंट के हिसाब से बदल सकती है। इसलिए सही जानकारी के लिए अपने नजदीकी किआ डीलरशिप से संपर्क करें।
किआ कार्निवल
किआ कार्निवल किआ की सबसे प्रीमियम MPV है, जो अपने शानदार स्पेस और लग्जरी रियर सीट्स के लिए जानी जाती है। इसकी शुरुआती कीमत ₹59.65 लाख है। इस पर सबसे बड़ा डिस्काउंट ऑफर किया जा रहा है। इस कार पर 1.70 लाख रुपये तक का डिस्काउंट मिल रहा है। जिसमें 1 लाख का एक्सचेंज बोनस, 20,000 रुपये का स्क्रैपेज बोनस और 50,000 रुपये तक का कॉर्पोरेट डिस्काउंट मिल रहा है।
किआ कैरेन्स क्लेविस
किआ कैरेन्स क्लेविस पर 95,000 रुपये तक का डिस्काउंट मिल रहा है, ये इसके पेट्रोल और डीजल वेरिएंट पर है। CNG मॉडल पर यह ऑफर लागू नहीं है। इसमें 10,000 रुपये कैश डिस्काउंट, 30,000 रुपये एक्सचेंज बोनस, 20,000 रुपये, लॉयल्टी बोनस, 20,000 रुपये स्क्रैपेज बोनस और 15,000 रुपये कॉर्पोरेट डिस्काउंट मिल रहा है।
किआ कैरेन्स क्लेविस ईवी
किआ कैरेन्स क्लेविस ईवी की शुरुआती कीमत 18.04 लाख रुपये है। लेकिन इस महीने इस कार पर 75,000 तक का डिस्काउंट मिल रहा है। जिसमें 20,000 रुपये एक्सचेंज बोनस, 20,000 रुपये लॉयल्टी बोनस, 20,000 रुपये स्क्रैपेज बोनस और 15,000 रुपये कॉर्पोरेट बोनस शामिल है।
किआ सोनेट
किआ सोनेट 7.41 लाख रुपये से 14.27 लाख के बजट में आती है। इस एसयूवी के 1.2-लीटर पेट्रोल HTK (O) वेरिएंट पर सबसे ज्यादा 65,000 रुपये की छूट मिल रही है, जिसमें 15 हजार रुपये कैश + 20 हजार रुपये एक्सचेंज + 15 हजार रुपये स्क्रैपेज + 15 हजार रुपये कॉर्पोरेट शामिल है। वहीं, अन्य डीजल व टर्बो-पेट्रोल वेरिएंट्स पर 50,000 रुपये तक का डिस्काउंट है।
किआ साइरोस
किआ साइरोस में प्रीमियम केबिन के साथ रियर सीट्स पर काफी आरामदायक स्पेस मिलता है। इस कार पर 55,000 रुपये तक डिस्काउंट ऑफर किया जा रहा है। जिसमें 20,000 रुपये एक्सचेंज बोनस, 20,000 रुपये स्क्रैपेज बोनस और 15,000 रुपये कॉर्पोरेट डिस्काउंट मिल रहा है। साथ ही मुफ्त एक्सटेंडेड वारंटी भी मिल रही है।
किआ कैरेन्स
किआ कैरेन्स पर 45,000 रुपये तक की कुल बचत हो रही है। इसके गैर-CNG मॉडल्स पर 10,000 रुपये एक्सचेंज, 20,000 रुपये स्क्रैपेज और 15,000 रुपये कॉर्पोरेट डिस्काउंट उपलब्ध है। CNG वेरिएंट पर केवल 20,000 रुपये का स्क्रैपेज बोनस मिलेगा।
यह भी पढ़ें: Honda की पहली इलेक्ट्रिक SUV '0 Alpha' की भारत में टेस्टिंग जारी, जानें कब होगी लॉन्च
किआ सेल्टॉस
किआ सेल्टॉस बेहतरीन राइड क्वालिटी और पावरफुल टर्बो पेट्रोल इंजन के लिए पसंद की जाने वाली एसयूवी है। इस पर इस महीने 40,000 हजार रुपये तक का डिस्काउंट मिल रहा है। जिसमें 20,000 रुपये लॉयल्टी बोनस और 20,000 रुपये स्क्रैपेज बोनस शामिल है।
किआ सोरेंटो
किआ सोरेंटो हाल ही में लॉन्च हुई यह प्रीमियम SUV 2.2-लीटर डीजल और 1.6-लीटर टर्बो-पेट्रोल हाइब्रिड इंजन में आती है। इस पर कंपनी 40,000 हजार रुपये तक की छूट दे रही है। जिसमें 20,000 रुपये लॉयल्टी बोनस और 20,000 रुपये स्क्रैपेज बोनस शामिल है।