Maruti November Offers: अगर आप एक बजट-फ्रेंडली फैमिली कार खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो यह खबर आपके काम की है। Maruti Suzuki ने अपनी Arena रेंज की कारों के लिए नवंबर 2026 के डिस्काउंट ऑफर्स का ऐलान कर दिया है। कार बिक्री के हालिया आंकड़ों में Swift और Dzire जैसी लोकप्रिय गाड़ियों को पछाड़कर देश की सबसे पसंदीदा कार बनी Maruti WagonR पर इस महीने ग्राहकों को 64,600 रुपये तक के अधिकतम फायदे मिल रहे हैं।
किस वेरिएंट पर कितनी छूट
इस महीने WagonR खरीदने पर कंज्यूमर डिस्काउंट, दिवाली बुकिंग बेनेफिट्स और एक्सचेंज बोनस जैसी डिल्स का फायदा उठाया जा सकता है। पेट्रोल LXi (1.0L बेस वेरिएंट) पर 35,000 का कंज्यूमर डिस्काउंट और अन्य ऑफर्स मिलाकर कुल 64,600 की बचत हो रही है। जबकि अन्य पेट्रोल वेरिएंट्स पर 30,000 का कंज्यूमर ऑफर मिल रहा है और CNG वेरिएंट्स पर 54,600 तक के कुल बेनेफिट्स मिल रहे हैं।
अन्य कारों पर डिस्काउंट
इसके अलावा Arena रेंज की अन्य कारों जैसे Alto K10 और Celerio पर ₹54,600 तक, नई Swift पर ₹50,100 तक और S-Presso पर ₹37,500 तक की छूट दी जा रही है।
कितनी है कीमत
2026 WagonR के 1.0 लीटर बेस वेरिएंट की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 4.98 लाख रुपये है। जबकि इसके टॉप-एंड Flex Fuel ZXi Plus वेरिएंट की कीमत ₹7.23 लाख तक जाती है।
इंजन के विकल्प
1.0L नॉर्मल पेट्रोल इंजन 68.5PS की पावर और 91.1Nm का टॉर्क जनरेट करता है। ये मैनुअल और AMT दोनों गियरबॉक्स के साथ आता है। जबकि 1.2L नॉर्मल पेट्रोल इंजन 90.9PS की पावर और 113.7Nm का टॉर्क देता है। इसमें आपको बिना ज्यादा जेब ढीली किए या माइलेज से समझौता किए बिना काफी बेहतर परफॉर्मेंस और स्मूथ ड्राइविंग का एक्सपीरियंस मिलता है।
यह भी पढ़ें: शहर के ट्रैफिक के लिए बेस्ट है Hyundai Bayon! जानिए इसके इंजन और दमदार फीचर्स
शानदार माइलेज
बचत के मामले में WagonR हमेशा आगे रही है। कंपनी का दावा है कि इसका CNG वेरिएंट 33.47 km/kg तक का माइलेज देता है, जो डेली रनिंग के लिए बेहद किफायती बनाता है।