Best Selling Cars in India: भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में पिछले 15 सालों के दौरान देश की नंबर-1 कार बनने की जंग बेहद रोमांचक है। ग्राहकों की बदलती पसंद के साथ बिक्री के आंकड़े भी बदलते रहे हैं। लेकिन सड़क पर हमेशा मारुति सुजुकी का ही राज रहा। हालांकि 2024 में टाटा पंच ने ऐसा कारनामा कर दिखाया, जिसने मारुति के 15 साल पुराने एकछत्र राज को खत्म कर इतिहास रच दिया।
मारुति ऑल्टो का एकतरफा राज
साल 2011 से 2017 तक लगातार 7 सालों तक मारुकि ऑल्टो देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार बनी रही। साल 2011 में ऑल्टो ने 3.11 लाख गाड़ियां बेचीं। 15 सालों में किसी भी एक कार के लिए एक साल में बिकने वाला यह सबसे बड़ा आंकड़ा है। वहीं, 2018 में मारुति डिजायर ने 2.65 लाख गाड़ियां बेचकर पहली बार ऑल्टो से नंबर-1 का ताज छीना। इसके बाद 2019 में ऑल्टो ने 2.08 लाख यूनिट्स की बिक्री के साथ 2019 में फिर से पहला स्थान हासिल कर लिया। यह ऑल्टो का नंबर-1 बनने का आखिरी साल साबित हुआ।
स्विफ्ट और वैगन-आर में चलता रहा मुकबला
2020 में मारुति स्विफ्ट ने 1.61 लाख यूनिट्स बेचकर पहली बार देश की बेस्ट सेलिंग कार का खिताब खीता। इसके बाद 2021-22 में वैगन-आर ने स्विफ्ट को पीछे छोड़ते हुए लगातार दो सालों तक टॉप स्थान पर कब्जा जमाया। वहीं, 2023 में स्विफ्ट ने फिर वापसी की और वैगन-आर को महज 2,168 गाड़ियों से हराकर दोबारा नंबर-1 बन गई।
2024 में टाटा पंच ने रचा इतिहास
साल 2024 में टाटा मोटर्स की माइक्रो एसयूवी टाटा पंच ने 2.02 लाख यूनिट्स की बिक्री के साथ इतिहास रचा। यह बीते 15 सालों में सालाना सेल्स चार्ट में टॉप करने वाली पहली गैर-मारुति कार बनी। हालांकि साल 2025 में मारुति डिजायर ने 2.15 लाख यूनिट्स बेचकर फिर से पहला स्थान हासिल कर लिया और क्रेटा व नेक्सॉन जैसी गाड़ियों को पीछे छोड़ दिया।
यह भी पढ़ें: Honda के पुराने स्टॉक पर मिल रही ₹2.3 लाख की भारी छूट, जानिए नए फेसलिफ्ट मॉडल पर क्या है ऑफर्स
2026 में डिजायर और पंच के बीच कांटे की टक्कर
मौजूद साल 2026 में भी नंबर 1 की कुर्सी के लिए मुकाबला बेहद दिलचस्प बना हुआ है। जनवरी से सितंबर 2026 के बिक्री आंकड़ों की बात करें, तो डिजायर ने 1.86 लाख यूनिट्स की बिक्री दर्ज की है, जबकि Punch 1.82 लाख यूनिट्स बेचे। दोनों कारों के बीच महज 3,898 यूनिट्स का बहुत बारीक फासला है। वहीं 1.76 लाख यूनिट्स के साथ Tata Nexon तीसरे पायदान पर है, जबकि Maruti की Ertiga 1.65 लाख यूनिट्स के साथ चौथे और Wagon R 1.64 लाख यूनिट्स के साथ पांचवें नंबर पर मौजूद है।