Diwali Cleaning Tips : दीवाली का त्योहार नजदीक आते ही घरों में साफ-सफाई की तैयारियां शुरू हो जाती हैं. हर कोई चाहता है कि त्योहार पर उसका घर साफ-सुथरा और खूबसूरत दिखे. लेकिन कई बार पूरे घर की सफाई, सजावट और त्योहार की तैयारियों के बीच काफी भागदौड़ करनी पड़ती है। ऐसे में अगर कुछ मेहनत वाले काम पहले ही निपटा लिए जाएं, तो दीवाली के दिनों में परेशानी कम हो सकती है। आइए जानते हैं घर के ऐसे 6 काम, जिन्हें समय रहते पूरा करना बेहतर रहेगा.
1. पंखों और लाइटों की सफाई करें
घर की सफाई करते समय अक्सर पंखों, ट्यूबलाइट और छत के कोनों पर ध्यान नहीं जाता। इन जगहों पर धूल जल्दी जमा हो जाती है. इसलिए दीवाली से पहले पंखों, लाइटों और छत के आसपास अच्छी तरह सफाई कर लें। इससे बाद में घर साफ करने में कम मेहनत लगेगी.
2. खिड़कियों और दरवाजों को चमकाएं
खिड़कियों के शीशों, दरवाजों और उनके कोनों में धूल जमा हो सकती है. इन्हें साफ करने में समय लगता है. इसलिए त्योहार से कुछ दिन पहले ही इनकी सफाई कर लें। इससे घर ज्यादा साफ और व्यवस्थित नजर आएगा.
3. किचन की अच्छी तरह सफाई करें
किचन घर का ऐसा हिस्सा है, जहां सफाई में काफी मेहनत लगती है. गैस स्टोव, चिमनी, टाइल्स और कैबिनेट पर तेल की चिकनाई जमा हो सकती है। इन्हें पहले ही साफ कर लें, ताकि दीवाली के समय आपको सिर्फ रोजाना की सफाई करनी पड़े.
4. अलमारी और स्टोर रूम व्यवस्थित करें
अलमारी और स्टोर रूम में कई ऐसी चीजें रखी होती हैं, जिनका इस्तेमाल लंबे समय से नहीं हुआ है. पुराने सामान को छांटें और जरूरी चीजों को व्यवस्थित तरीके से रखें. इससे घर में जगह बनेगी और सामान ढूंढना भी आसान होगा.
5. पर्दे, चादरें और सोफा कवर धो लें
दीवाली पर घर को नया लुक देने के लिए साफ पर्दे, चादरें और सोफा कवर काफी मददगार होते हैं. इन्हें पहले ही धोकर अच्छी तरह सुखा लें। इससे त्योहार के आखिरी दिनों में कपड़े धोने की भागदौड़ नहीं करनी पड़ेगी.
6. बाथरूम और बालकनी की सफाई करें
बाथरूम की टाइल्स, नल और कोनों की सफाई में समय लग सकता है. इसी तरह बालकनी में भी धूल और गंदगी जमा हो जाती है। इसलिए इन दोनों जगहों को पहले ही साफ कर लें. इससे पूरे घर में साफ-सफाई बनी रहेगी.
पहले से बनाएं सफाई का प्लान
दीवाली की सफाई को आसान बनाने के लिए सभी काम एक ही दिन करने के बजाय उन्हें अलग-अलग दिनों में बांट लें. इससे थकान कम होगी और त्योहार के समय घर की सजावट, खरीदारी और परिवार के साथ समय बिताने का मौका भी मिले.