Diwali Lucky Zodiac Signs: नवंबर का आने वाला सप्ताह त्योहारों और खुशियों से भरा रहने वाला है। इस दौरान धनतेरस और दिवाली जैसे बड़े पर्व मनाए जाएंगे। हिंदू धर्म में दिवाली को बेहद खास माना जाता है। हर साल कार्तिक महीने की अमावस्या को दीपों का यह त्योहार मनाया जाता है। इस दिन लोग अपने घरों को दीपों और रोशनी से सजाते हैं और मां लक्ष्मी, भगवान गणेश तथा कुबेर देव की पूजा करते हैं। ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार, इस बार दिवाली के आसपास का सप्ताह कुछ राशियों के लिए खास रहने वाला है। इन राशि वालों को आर्थिक मामलों में फायदा मिल सकता है। नौकरी और कारोबार में तरक्की के नए रास्ते खुल सकते हैं। साथ ही परिवार में सुख-शांति और खुशहाली बनी रहने के संकेत हैं। आइए जानते हैं कि दिवाली का यह सप्ताह किन राशियों के लिए शुभ साबित हो सकता है।
मेष राशि (Aries)
मेष राशि वालों के लिए नवंबर का यह सप्ताह कई अच्छी खबरें लेकर आ सकता है। कारोबार से जुड़े लोगों को मुनाफा कमाने के अच्छे मौके मिल सकते हैं। लंबे समय से चली आ रही पैसों की परेशानी से राहत मिलने की उम्मीद है। परिवार के सदस्यों के साथ अच्छा समय बीतेगा और घर का माहौल खुशनुमा बना रहेगा। आर्थिक स्थिति में भी सुधार देखने को मिल सकता है।
मिथुन राशि (Gemini)
मिथुन राशि के जातकों के लिए दिवाली का सप्ताह सकारात्मक परिणाम देने वाला हो सकता है। लंबे समय से अटके काम पूरे होने की संभावना है। आमदनी के नए रास्ते खुल सकते हैं और आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर हो सकती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, मां लक्ष्मी और कुबेर देव की कृपा से धन लाभ के अवसर मिल सकते हैं। परिवार में आपसी तालमेल बढ़ेगा और अपनों के साथ रिश्ते मजबूत होंगे।
कन्या राशि (Virgo)
कन्या राशि वालों के लिए यह सप्ताह नई संभावनाएं लेकर आ सकता है। पुराने निवेश से अच्छा रिटर्न मिलने की उम्मीद है। व्यापार करने वाले लोगों को किसी बड़े सौदे में सफलता मिल सकती है, जिससे उनकी कमाई बढ़ सकती है। आर्थिक मामलों में किए गए प्रयास रंग ला सकते हैं। घर में सुख-सुविधाओं के साथ खुशहाली बढ़ने के योग हैं।
धनु राशि (Sagittarius)
धनु राशि के जातकों के लिए दिवाली का सप्ताह तरक्की के लिहाज से अच्छा रह सकता है। लंबे समय से अटके हुए कामों में तेजी आएगी। नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन या वेतन बढ़ने की खुशखबरी मिल सकती है। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं को भी अच्छे परिणाम मिलने की उम्मीद है। जो लोग अपना कारोबार शुरू करना चाहते हैं, उन्हें नई योजना पर काम करने का अवसर मिल सकता है।
यह भी पढ़ें: Diwali Toran Significance: दिवाली पर घर के मुख्य दरवाजे पर क्यों लगाते हैं आम और नीम के पत्तों की तोरण? जानें महत्व
कुंभ राशि (Aquarius)
कुंभ राशि वालों के लिए नवंबर का यह सप्ताह कई मामलों में राहत देने वाला हो सकता है। आर्थिक स्थिति में सुधार के संकेत हैं। निवेश से जुड़े मामलों में लाभ मिलने की संभावना बन सकती है, हालांकि कोई भी फैसला सोच-समझकर लें। वैवाहिक जीवन में आपसी समझ और प्रेम बढ़ेगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। नौकरी करने वालों को वरिष्ठ अधिकारियों से प्रशंसा मिल सकती है। करियर में आगे बढ़ने के नए अवसर भी सामने आ सकते हैं।