Karwa Chauth Makeup Tips : करवा चौथ पर हर महिला खूबसूरत दिखना चाहती है. इस दिन साड़ी, गहने और मेहंदी के साथ चेहरे पर निखार भी खास मायने रखता है. लेकिन अगर पार्लर जाने का बजट नहीं है, तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। आप घर पर ही कुछ जरूरी मेकअप प्रोडक्ट्स की मदद से सुंदर और आकर्षक लुक पा सकती हैं। इसके लिए महंगे सामान की जगह सही तरीके से मेकअप करना जरूरी है.
1. मेकअप से पहले करें स्किन की तैयारी
सबसे पहले चेहरे को हल्के फेसवॉश से साफ करें। इसके बाद अपनी त्वचा के अनुसार मॉइस्चराइजर लगाएं. दिन में तैयार हो रही हैं, तो सनस्क्रीन लगाना न भूलें। मेकअप से पहले त्वचा को मॉइस्चराइज करने से बेस ज्यादा अच्छा दिखाई दे सकता है.
2. कम सामान में तैयार करें मेकअप बेस
पार्लर जैसा बेस बनाने के लिए फाउंडेशन या अपनी स्किन टोन से मिलता-जुलता बीबी क्रीम इस्तेमाल कर सकती हैं. इसे चेहरे पर थोड़ी-थोड़ी मात्रा में लगाकर अच्छी तरह ब्लेंड करें. आंखों के नीचे या दाग-धब्बों पर जरूरत के अनुसार कंसीलर लगाएं। ध्यान रखें कि बहुत ज्यादा प्रोडक्ट लगाने से मेकअप भारी दिख सकता है.
3. काजल और आईलाइनर से सजाएं आंखें
करवा चौथ के पारंपरिक लुक के लिए आंखों पर हल्का ब्राउन या गोल्डन आईशैडो अच्छा लगेगा. इसके बाद आईलाइनर और काजल लगाएं. अगर आपके पास आईशैडो नहीं है, तो केवल काजल और आईलाइनर से भी आंखों को खूबसूरत लुक दिया जा सकता है.
4. ब्लश और लिपस्टिक से निखारें चेहरा
गालों पर हल्का पिंक या पीच ब्लश लगाएं. इसके बाद अपनी साड़ी या सूट से मेल खाती रेड, मैरून या पिंक लिपस्टिक चुनें. इससे आपका लुक ज्यादा आकर्षक लगेगा। चाहें तो हल्का हाइलाइटर लगाकर चेहरे पर चमक ला सकती हैं.
5. बिंदी और सिंपल हेयरस्टाइल से पूरा करें लुक
मेकअप के साथ छोटी या बड़ी बिंदी, झुमके और मांग में सिंदूर आपके पारंपरिक लुक को खास बना सकते हैं. बालों में बन बनाएं या खुले बालों को हल्का कर्ल कर लें. आखिर में मेकअप सेटिंग स्प्रे उपलब्ध हो तो इस्तेमाल कर सकती हैं.
6. कम खर्च में भी दिखें खूबसूरत
करवा चौथ पर खूबसूरत दिखने के लिए महंगे मेकअप की जरूरत नहीं है. साफ त्वचा, सही शेड्स और हल्के हाथों से किया गया मेकअप आपको सुंदर लुक दे सकता है। नए प्रोडक्ट इस्तेमाल करने से बचें, खासकर अगर आपकी त्वचा संवेदनशील है। सबसे जरूरी है कि आप अपने पारंपरिक आउटफिट के साथ सहज और आत्मविश्वासी महसूस करें.