Wind Paper Cup : घर को सुंदर और आकर्षक बनाने के लिए हमेशा महंगे डेकोरेशन पीस खरीदने की जरूरत नहीं होती। कई बार घर में मौजूद साधारण चीजों से भी शानदार सजावटी सामान तैयार किया जा सकता है। चाय-कॉफी पीने के लिए इस्तेमाल होने वाले पेपर कप भी ऐसी ही एक चीज हैं। थोड़ी-सी क्रिएटिविटी और कुछ आसान सामान की मदद से आप इन कपों को खूबसूरत होम डेकोर आइटम में बदल सकती हैं। ये चीजें घर की दीवारों, टेबल और खाली कोनों की खूबसूरती बढ़ा सकती हैं.
1. पेपर कप से बनाएं खूबसूरत वॉल हैंगिंग
अगर आप घर की खाली दीवार को आकर्षक बनाना चाहती हैं, तो पेपर कप की मदद से सुंदर वॉल हैंगिंग बना सकती हैं। इसके लिए कुछ पेपर कप, रंगीन कागज, गोंद, कैंची, सजावटी मोती और धागे की जरूरत होगी.
सबसे पहले पेपर कप को अपनी पसंद के रंग से पेंट करें या उस पर रंगीन कागज चिपका दें। अब कप के बाहरी हिस्से को मोतियों, रिबन या चमकीले कागज से सजाएं. इसके बाद कपों को धागे की मदद से अलग-अलग लंबाई में बांधें। आप चाहें तो इन्हें गोल आकार में सजाकर फूलों जैसा डिजाइन भी बना सकती हैं। तैयार डेकोर को दीवार पर टांगने से कमरे को एक अलग और आकर्षक लुक मिलेगा.
2. पेपर कप से बनाएं डेकोरेटिव लैंप शेड
पेपर कप से हल्का और सुंदर सजावटी लैंप शेड भी बनाया जा सकता है. इसके लिए पेपर कप, रंगीन पेंट, गोंद और सजावट के लिए रिबन या कागज का इस्तेमाल करें. कपों को अपनी पसंद के रंग में रंगकर उन पर छोटे-छोटे डिजाइन बनाएं। फिर उन्हें एक सुंदर पैटर्न में सजाकर बाहरी सजावटी कवर तैयार करें.
ये भी पढ़ें - Karwachauth Special : करवाचौथ पर नोज पिन से निखारें अपना रूप, बिना नाक छिदवाए भी पहन सकती हैं स्टाइलिश नथ
इस डेकोरेशन को केवल सजावटी इस्तेमाल के लिए रखें. पेपर कप के पास खुली लौ, गर्म बल्ब या गर्मी पैदा करने वाली लाइट न लगाएं. रोशनी के लिए ठंडी एलईडी लाइट भी इस्तेमाल करने से पहले उसकी सुरक्षा और गर्मी संबंधी निर्देश जरूर जांचें.
कम खर्च में घर को दें नया अंदाज
पेपर कप से बने ये डेकोर आइटम कम खर्च में घर को नया लुक देने का अच्छा तरीका हैं. इन्हें अपनी पसंद के रंग और डिजाइन के अनुसार तैयार किया जा सकता है. इस तरह बेकार समझी जाने वाली चीज का दोबारा इस्तेमाल करके आप घर की सजावट को खास बना सकती हैं.