.jpg%3Falt%3Dmedia%26token%3D5be691ca-349d-43bf-8053-e12f54709158&w=3840&q=75)
Psoriasis: सोरायसिस त्वचा से जुड़ी एक गंभीर बीमारी है, इस बीमारी में त्वचा के ऊपरी परत पर एक पपड़ी बन जाती है और लाल रंग के चकत्ते से उभर जाते हैं। सोरायसिस की समस्या होने पर त्वचा पर तेज खुजली और जलन की समस्या होने लगती है। बता दें कि सोरायसिस की बीमारी कमजोर इम्यूनिटी वाले लोगों में ज्यादा देखने को मिलती है। सोरायसिस का कोई कारगर इलाज संभव नहीं है, इस बीमारी को खान-पान और लाइफस्टाइल के जरिए ही ठीक किया जा सकता है। जी हां कई ऐसे फूड आइटम्स होते हैं, जिनका सेवन सोरायसिस की बीमारी के दौरान नहीं करना चाहिए। आइए जानते हैं।
शुगर की कम मात्रा लें
अगर आप सोरायसिस की बीमारी से परेशान हैं, तो आपको शुगर का कम मात्रा में सेवन करना चाहिए। जी हां शुगर की मात्रा का अधिक सेवन करने से सोरायसिस की बीमारी बढ़ सकती है। वहीं, कुछ लोगों को दूध और डेयरी प्रोडक्ट्स से भी इस बीमारी में नुकसान पहुंचता है।
हाई ग्लाइसेमिक इंडेक्स वाले फूड्स न खाएं
अगर आप सोरायसिस की बीमारी से परेशान हैं, तो आपको हाई ग्लाइसेमिक इंडेक्स वाले फूड्स का सेवन नहीं करना चाहिए। हाई ग्लाइसेमिक इंडेक्स वाले फूड्स सोरायसिस की बीमारी में जहर समान होते हैं। बता दें कि वाइट ब्रेड, वाइट राइस जैसी चीजों को हाई ग्लाइसेमिक इंडेक्स वाले फूड्स में शामिल किया जाता है।
जंक फूड न खाएं
वैसे तो जंक फूड्स का सेवन ओवरऑल हेल्थ के लिए नुकसानदायक होता है, लेकिन सोरायसिस की बीमारी होने पर जंक फूड का सेवन काफी हानिकारक होता है। अगर आपको सोरायसिस की शिकायत है, तो आपको चिप्स, कोल्ड ड्रिंक और पैकेज्ड फूड्स का सेवन नहीं करना चाहिए।
सोरायसिस की बीमारी होने पर इन बातों का रखें ध्यान
1. केवल घर का खाना खाएं
2. डाइट में घी एड करें
3. तीखा और मसालेदार चीजें न खाएं
4. गर्म खाना न खाएं
5. कॉटन के कपड़े पहनें