Bad Food Combination: करेले का सेवन सेहत को काफी लाभ पहुंचाता है। क्योंकि करेला पोषक तत्वों से भरपूर होता है। करेले का सेवन करने से कई बीमारियों में फायदा पहुंचता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कई ऐसे भी खाद्य पदार्थ होते हैं, जिनका सेवन करेले के साथ भूलकर भी नहीं करना चाहिए। जी हां कुछ खास चीजों के साथ करेले का सेवन आपकी सेहत के लिए खतरनाक साबित हो सकता है। तो आइए जानते हैं वो कौन सी चीजें हैं जिनका करेले के साथ सेवन नहीं करना चाहिए।
करेले के साथ दही
करेले के साथ दही का सेवन भूलकर भी नहीं करना चाहिए। जी हां अगर आप करेले और दही का एक साथ सेवन करते हैं, तो यह पाचन में रूकावट पैदा कर सकता है। इस कॉम्बिनेशन का सेवन करने से आंतों में सूजन और कब्ज की समस्या भी हो सकती है।
करेले के साथ मीठे फल
करेले के साथ मीठे फलों का सेवन नहीं करना चाहिए। करेले के साथ मीठे फल खाने से न सिर्फ मुंह का स्वाद बिगड़ता है बल्कि पेट से जुड़ी समस्याओं का भी सामना करना पड़ सकता है।
करेले के साथ भिंडी
करेले के साथ भिंडी का सेवन नहीं करना चाहिए। अगर आप करेले के साथ भिंडी का सेवन करते हैं, तो इससे आपको अपच की समस्या हो सकती है।
यह भी पढ़ें: Amla Water Benefits: रोज सुबह एक गिलास पिएं आंवले का पानी, हैरान कर देंगे फायदे
करेले के साथ मूली
अगर आप करेले का सेवन कर रहे हैं, तो आपको मूली का सेवन नहीं करना चाहिए। इन दोनों का साथ में सेवन करने से गले में कफ और एसिडिटी की समस्या हो सकती है।
करेले के साथ शहद
करेला कड़वा होता है, इसलिए इसका कड़वापन दूर करने के लिए कई लोग शहद का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन करेले के साथ शहद का सेवन नहीं करना चाहिए। इस मिश्रण का सेवन करने शरीर में टॉक्सिन्स जमा हो सकते हैं।
करेले के साथ दूध और छाछ
करेले खाने के तुरंत बाद दूध या छाछ का सेवन करने से बचना चाहिए। करेले के तुरंत बाद दूध या छाछ पीने से कब्ज, गैस जैसी पाचन से जुड़ी समस्याएं हो सकती है। साथ ही इसके सेवन से त्वचा संबंधी परेशानियों का सामना भी करना पड़ सकता है।