
Food Items to Avoid With Lemon: नींबू का सेवन सेहत को काफी लाभ पहुंचाता है। क्योंकि नींबू पोषक तत्वों से भरपूर होता है। नींबू का सेवन करने से इम्यूनिटी को बूस्ट करने में मदद मिलती है, त्वचा स्वस्थ रहती है, साथ ही स्वास्थ्य संबंधी कई अन्य समस्याएं भी दूर होती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कई ऐसी चीजें होती है, जिनके साथ नींबू का सेवन भूलकर भी नहीं करना चाहिए। जी हां इन चीजों के साथ नींबू का सेवन करना स्वास्थ्य के लिए हानिकारक साबित हो सकता है। आइए जानते हैं नींबू के साथ किन-किन चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए।
नींबू और दूध, दही
दूध और दही के साथ नींबू का सेवन भूलकर भी नहीं करना चाहिए। अगर आप इन दोनों का साथ में सेवन करते हैं, तो इससे आपको पेट में गैस, अपच, जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। क्योंकि नींबू का एसिड दही में मौजूद अच्छे बैक्टीरिया को नष्ट कर देता है, जिससे पाचन तंत्र कमजोर हो जाता है।
नींबू और अंडा
नींबू के साथ अंडे का सेवन भूलकर भी नहीं करना चाहिए। नींबू का अम्ल अंडे में मौजूद प्रोटीन को पचाने में मुश्किल पैदा करता है, जिससे आपको पेट दर्द, अपच और पेट से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।
नींबू और टमाटर
नींबू और टमाटर का भी सेवन एकसाथ नहीं करना चाहिए। इन दोनों का साथ में सेवन आपके पाचन तंत्र पर नकारात्मक प्रभाव डालता है। क्योंकि टमाटर के गुण नींबू के गुण से एकदम अलग होते हैं, जिससे आपको कब्ज, एसिडिटी और अपच की समस्या हो सकती है।
नींबू और डेयरी उत्पाद
सिर्फ दूध या दही ही नहीं किसी भी डेयरी उत्पाद के साथ नींबू का सेवन नहीं करना चाहिए। डेयरी प्रोड्क्ट के साथ नींबू का सेवन पाचन तंत्र के लिए बहुत नुकसानदायक माना जाता है। साथ ही इन दोनों का साथ में सेवन करने स्किन एलर्जी की समस्या भी हो सकती है।