Swelling In Feet: पैरों में सूजन की समस्या काफी आम समस्या है, पैरों में सूजन होने की कई वजह हो सकती है। कभी-कभी कुर्सी पर ज्यादा देर तर पैर लटका के बैठने की वजह से, चोट लगने की वजह से या ज्यादा देर तक पैदल चलने की वजह से भी सूजन की समस्या हो जाती है। लेकिन आपके पैरों में सूजन की शिकायत लगातार काफी दिनों से बनी हुई है, तो यह एक गंभीर समस्या हो सकती है। क्योंकि पैरों में सूजन कई बड़ी बीमारियों की ओर संकेत देता है। इसलिए पैरों में सूजन की शिकायत होने पर कभी भी नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। तो आइए जानते हैं पैरों में सूजन किस-किस बीमारियों की तरफ संकेत देता है।
लिवर की बीमारी होने पर
लिवर की बीमारी होने पर भी पैरों में सूजन की शिकायत हो सकती है। क्योंकि जब हमारा लिवर एल्बुमिन नामक प्रोटीन बनाना बंद कर देता है। तो पैरों में सूजन की समस्या हो सकती है। एल्बुमिन नामक प्रोटीन रक्त वाहिकाओं से ब्लड को लीक होने से बचाता है और जब लिवर इस प्रोटीन को बनाना बंद कर देता है, तो शरीर में इस प्रोटीन की कमी हो जाती है। ऐसी स्थिति में रक्त वाहिकाओं से ब्लड लीक भी हो सकता है। जिस वजह से पैरों में सूजन हो जाती है।
किडनी संबंधी बीमारी होने पर
किडनी संबंधी बीमारी होने पर भी पैरों में सूजन की शिकायत हो सकती है। क्योंकि जब हमारी किडनी सही तरह से काम नहीं करती है तो, शरीर में फ्लूइड इकठ्ठा हो जाता है। जिसकी वजह से पैरों में सूजन, थकान, कमजोरी की शिकायत हो जाती है।
हृदय संबंधी बीमारी होने पर
हृदय संबंधी बीमारी होने पर भी पैरों में सूजन की समस्या हो सकती है। क्योंकि कई बार जह हृदय सही तरह से काम नहीं करता है, तो अच्छे से ब्लड पंप नहीं कर पाता है। जिस वजह से पैरों में सूजन, धड़कन तेज होना, सांसे फूलना, कमजोरी होना, थकान जैसी समस्या होने लगती है।
कोलेस्ट्रॉल बढ़ने की वजह से
बढ़ता कोलेस्ट्रॉल भी पैरों में सूजन की वजह बन सकता है। जी हां दरअसल जब हमारे शरीर में कोलेस्ट्रॉल का स्तर बढ़ता है, तो पैरों की धमनियां बंद हो जाती हैं, इस वजह से पैरों में पर्याप्त मात्रा में ऑक्सीजन नहीं पहुंच पाता। जिस वजह से पैरों में सूजन, कमजोरी और पैरों में दर्द जैसी शिकायत हो सकती है।