Side Effects Of Overthinking: क्या आपको भी किसी बात को ज्यादा सोचने की आदत है ? अगर इसका जवाब हां है, तो हो सावधान जाइए। जी हां क्योंकि ज्यादा सोचने की आदत एक तरह का मानसिक रोग है। जिन लोगों को ज्यादा सोचने की आदत होती है वह अपना आधा से ज्यादा समय सोचने में ही लगा देते हैं। ज्यादा सोचने की वजह से मस्तिष्क का आकार भी छोटा हो जाता है। जिसका असर स्वास्थ्य पर काफी बुरा पड़ता है। ज्यादा सोचने की वजह से आपको कई स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। तो आइए बताते हैं कि ज्यादा सोचने से सेहत पर क्या-क्या नुकसान हो सकते हैं।
अनिद्रा की समस्या
अगर आपको ज्यादा सोचने की आदत है, तो इससे आप अनिद्रा यानि नींद न आने की समस्या से ग्रसित हो सकते हैं। जी हां क्योंकि ज्यादा सोचने से दिमाग कभी शांत नहीं होता है और दिमाग में कोई न कोई बात चलती रहती है। जिसकी वजह से नींद नहीं आती है।
डिप्रेशर का बढ़ता है खतरा
ज्यादा सोचने की वजह से कोई भी व्यक्ति डिप्रेशन का शिकार हो सकता है। क्योंकि जब हम ज्यादा सोचते हैं तो हमारे शरीर की पॉजिटिव एनर्जी खत्म हो जाती है और सिर्फ निगेटिव बातें ही दिमाग में घुमने लगती है। जिसकी वजह से धीरे-धीरे इंसान डिप्रेशन का शिकार हो जाता है।
हार्ट अटैक का बढ़ता है खतरा
ज्यादा सोचने की आदत हार्ट अटैक के खतरे को बढ़ा सकती है। जी हां क्योंकि ज्यादा सोचने की वजह से ब्लड प्रेशर हाई हो सकता है, जिसकी वजह से हार्ट अटैक का जोखिम बढ़ जाता है। ज्यादा सोचने की आदत की वजह से दिल की सेहत पर गंभीर असर पड़ सकता है, जिसकी वजह से आपको छाती में दर्द, चक्कर आने जैसी कुछ समस्याएं हो सकती है।
यह भी पढ़ें: Health News: क्या कान के मैल से भी होती है DNA जांच, जानें किस-किस अंगों से लिया जा सकता है सैंपल
सिर दर्द की समस्या
ज्यादा सोचने की आदत सिर दर्द का कारण बन सकती है। क्योंकि बहुत ज्यादा सोचने की आदत तनाव को पैदा करती है, जिसकी वजह से सिर दर्द और थकान महसूस होने लगता है।
इम्यूनिटी होती है कमजोर
ज्यादा सोचने की वजह से रोग प्रतिरोधक क्षमता पर बुरा असर पड़ता है। जिसकी वजह से आप आसानी से किसी भी संक्रमण की चपेट में आने से बच सकते हैं।
स्किन को पहुंचता है नुकसान
ज्यादा सोचने की आदत की वजह से स्किन पर भी बुरा असर पड़ता है। जी हां अगर आप ज्यादा सोचते हैं, तो यह शरीर में सूजन का कारण बनता है, जो त्वचा पर दानें या पिंपल्स के रुप में दिखाई देता है।
बालों पर पड़ता है असर
ज्यादा सोचने का असर बालों पर भी पड़ता है। जी हां ज्यादा सोचने की वजह से स्ट्रेस की समस्या हो जाती है। जिसकी वजह से बाल झड़ने शुरू हो जाते है।