Vitamin Deficiency Symptoms: रातभर 7-8 घंटे सोने के बाद भी सुबह उठने का मन नहीं करता है? शरीर टूटा हुआ सा लगता है और दिनभर चिड़चिड़ापन, सुस्सी या भारीपन सा महसूस होता है? तो सिर्फ आप इसको काम की थकान मानकर नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। अक्सर हम सोचते हैं कि चाय या कॉफी का एक और कप पी लेने से सब ठीक हो जाएगा। लेकिन अगर यह रोज की कहानी बन चुकी है, तो थोड़ा रुककर सोचने की जरूरत है। हर बार थकान की वजह सिर्फ अधूरी नींद नहीं होती। बल्कि कई बार हमारा शरीर जरूरी पोषण और विटामिन्स न मिलने की वजह से कमजोर पड़ने लगता है।
नींद से ही क्यों नहीं दूर होती थकान?
आपको बता दें कि जब हम सोते हैं, तो शरीर खुद को रिपेयर करता है। लेकिन नींद सिर्फ आराम देती है। हमारे शरीर को सही तरीके से काम करने के लिए खून, ऑक्सीजन और खास विटामिन्स की जरूरत होती है। इनकी कमी होने पर आप चाहे 10 घंटे भी सो लें, कमजोरी महसूस होती रहेगी।
किन पोषक तत्वों की कमी से होती है थकान
विटामिन डी
विटामिन बी 12
आयरन
मैग्नीशियम
शरीर में पोषण की कमी के मुख्य लक्षण
दोपहर होते-होते आंखें भारी होना और सिरदर्द होना
सीढ़ियां चढ़ते समय सांस उखड़ना
बालों का तेजी से झड़ना
नाखून कमजोर होकर टूटना
हाथ-पैरों के तलवों में अचानक सुन्नपन आना
बिना बात मूड खराब होना
घबराहट महसूस होना
यह भी पढ़ें: Fever Danger Signs: बुखार में दिखे ये गंभीर लक्षण तो घर पर न करें इलाज, बढ़ सकता है जान का खतरा
थकान दूर करने के आसान उपाय
रोज सुबह गुनगुन धूप में 10-15 मिनट जरूर बैठें।
डाइट में हरी पत्तेदार सब्जियां, दालें, भुने चने, बादाम और अखरोट को शामिल करें।
विटामिन बी 12 के लिए दूध, दही, पनीर और छाछ का सेवन करें।
पैकेटबंद जंक फूडकी जगह ताजे फल खाएं
दिन में कम से कम 8-10 गिलास पानी जरूर पिएं।